Skip to main content

Samsung ने लॉन्च किया Galaxy M31 का 8GB रैम वेरिएंट, जानें कीमत और उपलब्धता



Samsung जहां M सीरीज में अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है, वहीं अब पुराने स्मार्टफोन को भी नए वेरिएंट में उपलब्ध करा रहा है। कल यानि की 30 may को कंपनी ने Galaxy M31 का 8GB रैम वेरिएंट भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इसके बाद अब यह स्मार्टफोन तीन अलग-अलग वेरिएंट में उपलब्ध होगा। Galaxy M31 की खासियत इसमें दी गई 6000mAh की दमदार बैटरी है। एंड्राइड 10 ओएस पर आधारित इस फोन में यूजर्स को क्वाड रियर कैमरा सेटअप की सुविधा मिलेगी। 

Samsung Galaxy M31 की कीमत और उपलब्धता

Samsung Galaxy M31 के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 19,999 रुपये है। नया वेरिएंट कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है। लेकिन अभी इसकी उपलब्धता का खुलासा नहीं किया गया है। साइट पर नोटिफाई मी का विकल्प मौजूद है। वहीं फोन के अन्य वेरिएंट की कीमत पर नजर डालें तो 6GB + 64GB मॉडल कीमत 16,999 रुपये और 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 17,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन ओसियन ब्लू और स्पेस ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। 

Samsung Galaxy M31 के स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy M31 में पावर बैकअप के लिए 15W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh की बैटरी दी गई है। फोन की दी गई स्टोरेज को यूजर्स माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512GB तक एक्सपेंड कर सकते हैं। इसमें 6.4 इंच का फुल एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1080 x 2340 पिक्सल है। यह फोन Exynos 9611 octa-core चिपसेट पर काम करता है। 

Samsung Galaxy M31 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया ​गया है। इसमें 64MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का वाइड एंगल कैमरा, 5MP का डेप्थ सेंसर और 5MP का मैक्रो लेंस मौजूद है। जबकि वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में यूजर्स की सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर दिए गए हैं। 


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...