Skip to main content

फैज़ल सिद्दकी के बाद अब आमिर सिद्दकी का TikTok अकाउंट सस्पेंड



TikTok Vs YouTube विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है और इसकी सीधा असर टिकटॉकर्स पर पड़ रहा है। दरअसल, कुछ दिन पहले टिकटॉक क्रिएटर फैज़ल सिद्दकी का अकाउंट सस्पेंड किया गया था और अब इस कड़ी में आमिर सिद्दकी का नाम भी जुड़ चुका है। जी हां, अब टिकटॉक द्वारा आमिर सिद्दकी का भी अकाउंट बैन कर दिया गया है। आमिर सिद्दकी वही टिकटॉक क्रिएटर हैं, जिनकी वजह से TikTok Vs YouTube विवाद पनपा था। आपको बता दें, आमिर सिद्दकी के टिकटॉक पर 3.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। हालांकि, फैज़ल का अकाउंट एक विवादित वीडियो पोस्ट करने के बाद सस्पेंड किया गया था, लेकिन आमिर सिद्दकी के अकाउंट सस्पेंड होने की वजह कुछ और ही है।

दरअसल, आमिर सिद्दकी का अकाउंट सस्पेंड होने की वजह कास्टिंग डायरेक्टर नूर सिद्दकी को माना जा रहा है। खबरों की मानें, तो नूर सिद्दकी ने आमिर सिद्दकी पर धमकी भरे मैसेज भेजने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ केस दर्ज किया था। यही नहीं, उन्होंने इस बारे में टिकटॉक इंडिया से भी शिकायत की थी, जिसके बाद ही टिकटॉक ने अनका अकाउंट सस्पेंड किया है। हालांकि, यदि आप TikTok पर आमिर सिद्दकी का अकाउंट देखें,, तो आपको यह पॉप-अप नज़र आएगा। "This account was banned due to multipe community guidelines violations"। यानी समुदाय संबंधित दिशानिर्देशों के उल्लंघन के कारण इस अकाउंट को बैन कर दिया गया है।
 


क्या है YOUTUBE VS TIK-TOK?

आमिर सिद्दकी TikTok के एक फेमस क्रिएटर हैं, जिनके 3.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से आमिर का नाम TikTok Vs YouTube विवाद के चलते सामने आया। दरअसल, आमिर ने एक वीडियो में यह कहा था कि टिकटॉक का वीडियो कॉन्टेंट यूट्यूब से अच्छा होता है। आमिर के इस वीडियो के बाद मशहूर यूट्यूबर कैरी मिनाटी ने आमिर और सभी टिकटॉकर्स के लिए एक रोस्ट वीडियो बनाया, जो वायरल हो गया। वीडियो के वायरल होने के बाद से ही यह मुद्दा दो भागों में बंट चुका है। कुछ लोग टिकटॉक को सपोर्ट कर रहे हैं, तो कुछ लोग कैरी मिनाटी का सपोर्ट करते दिखे हैं। हालांकि, इस मामले में ज्यादा संख्या कैरी मिनाटी के सपोर्टर्स की है, जो लगातार टिकटॉकर्स और टिकटॉक बैन की मांग सोशल मीडिया के माध्यम से कर रहे हैं। इस दो गुटों के विवाद का सीधा असर TikTok ऐप पर पड़ा रहा है, जिसकी गूगल प्ले स्टोर रेटिंग 4 से घटकर अब 1 पर आ गई है। लोग लगातार इस ऐप को 1 रेटिंग दे रहे हैं। मामले को बढ़ता देख अब टिकटॉक बिना देरी करें, विवादित क्रिएटर्स को ऐप से बैन कर रहा है। जिसका ताज़ा उदाहरण आमिर सिद्दकी हैं।
 

फैज़ल सिद्दकी का अकाउंट भी हुआ था बैन

फैज़ल सिद्दिकी ने एक TikTok वीडियो बनाया था, जिसमें वह एक लड़की पर पानी फेंकते दिख रहे हैं, पानी फेंकते ही वीडियो में वो लड़की अलग से मेकअप में नज़र आ रही है, जो कि एसिड अटैक होने के बाद से निशानों का इशारा दे रहे हैं। जिसके बाद ही लोगों ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और एसिड अटैक जैसे संगीन जुर्म को प्रमोट करने के आरोप में टिकटॉक ऐप को बैन करवाने की मांग करने लगे। मामला बढ़ता देख टिकटॉक ने फैज़ल सिद्दकी के अकाउंट को बैन कर दिया था। आपको बता दें, फैज़ल सिद्दकी आमिर सिद्दकी के ही भाई हैं।





Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...