Skip to main content

Weather Update: राजस्थान में 29 मई को इन 15 जिलों को मिल सकती है 'प्रचंड गर्मी' से आंशिक राहत, यह है वजह



जयपुर. भट्टी की भांति तप रहे राजस्थान (Rajasthan) के कुछ इलाकों को 29 मई को भीषण गर्मी (Scorching heat) से आंशिक राहत मिल सकती है. मौसम विभाग (Weather department) के मुताबिक 29 मई को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय (Western disturbance active) हो रहा है. इसके कारण से कई इलाकों में धुलभरी हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है.

इन जिलों में मिल सकती है राहत

मौसम विभाग ने अनुसार 29 मई को अलवर, भरतपुर, धौलपुर, जयपुर, सीकर, सवाईमाधोपुर, दौसा, झुंझुनूं, करौली, जोधपुर, बीकानेर, चुरू, हनुमानगढ़, नागौर और श्रीगंगानगर इलाके में धूलभरी हवाओें और आंधी के साथ मेघ गर्जना के आसार हैं. इन इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं. इससे गर्मी से आंशिक राहत मिल सकती है. 28 मई तक गर्मी बरकरार रहने की संभावना है. इस दौरान कई इलाकों में प्रचंड लू चलने का अनुमान भी है.


बीकानेर में 3 साल बाद मंगलवार को पारा सबसे ज्यादा रहा

अभी पूरा राजस्थान प्रचंड गर्मी में उबल रहा है. प्रदेश के सभी इलाकों में तापमान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है. मंगलवार को चूरू में तापमान 50 डिग्री तक पहुंच गया था. चूरू के अलावा अन्य दूसरे क्षेत्रों में भी तापमान कम होने का नाम नहीं ले रहा है. बीकानेर में 3 साल बाद मंगलवार को पारा सबसे ज्यादा रहा है. बीकानेर में पारा 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. इससे पहले साल 2016 में बीकानेर में 48 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था.




अन्य जिले में भी तापमान ने पसीने छु़ड़ा रखे हैं

प्रदेश के अन्य जिले भी आसमान से बरसती आग और गर्म लू थपेड़ों में झुलस रहे हैं. श्रीगंगानगर में मंगलवार को 47 डिग्री, जैसलमेर में 46.4, बाड़मेर में 45.7, अजमेर में 44, जयपुर में 45, उदयपुर में 43 और जोधपुर 44 और डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था. अभी नौतपा चल रहा है, जिसके कारण गर्मी अपने चरम पर है.


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...