Skip to main content

Youtube ने लॉन्च किया नींद से जुड़ा खास फीचर, ऐसे आएगा आपके बहुत काम



गूगल (Google) के स्वामित्व वाले यूट्यूब (Youtube) ने अपने प्लैटफॉर्म के लिए एक नया फीचर पेश किया है, जो आपकी नींद को ध्यान में रखकर उतारा गया है. यूट्यूब ने नए 'बेड टाइम रिमाइंडर' सुविधा की घोषणा की. इसका मकसद देर रात तक यूट्यूब इस्तेमाल करने वालों को अलर्ट भेजना है, ताकि वे स्क्रीन पर ज़्यादा समय न बिताकर समय पर सो सकें. ये यूट्यूब में डिजिटल वेल बीइंग पहल के हिस्से के रूप में शामिल है, जो सोते समय यूज़र्स को याद दिलाने (रिमाइंडर) के लिए बढ़िया फीचर है. इससे यूज़र्स को उनके स्क्रीन पर बिताने वाले समय में कटौती करने में मदद मिलेगी. यूट्यूब ने कहा कि आप वीडियो देखने से रोकने के लिए विशिष्ट समय निर्धारित कर सकते हैं और कब बिस्तर पर जाएं.

(ये भी पढ़ें-इस ऐप के यूज़र्स पर बड़ा खतरा! 4 करोड़ लोगों के नाम, ईमेल, फोन नंबर हुए लीक)


कंपनी के एक बयान में कहा, आप अपनी सेटिंग्स में शुरुआत और समाप्ति का समय निर्धारित कर सकते हैं, जिसमें आप चाहें तो वीडियो को रोक सकते हैं या तब तक इंतजार कर सकते हैं, जब तक कि वीडियो खत्म न हो जाए. आप रिमाइंडर को डिस्कार्ड या स्नूज भी कर पाएंगे. 

यानी इस फीचर की मदद से यूजर्स अपनी ज़रूरत के मुताबिक रिमाइंडर सेट कर सकते हैं. इसके साथ ही रिमाइंडर सेट करने के बाद जब वीडियो देखते हुए रिमाइंडर अलार्म बजता है तो आप उसे स्किप करते हुए वीडियो देखना जारी रख सकते हैं. 



यूट्यूब द्वारा नया फीचर एंड्रॉएड और आईओएस यूजर्स दोनों के लिए उपलब्ध है और इसे जल्द ही अन्य सभी यूजर्स के लिए भी धीरे-धीरे शुरू कर दिया जाएगा. ऐप में टेक ब्रेक की सुविधा होगी, जो यूज़र्स को वीडियो देखने से आराम या ब्रेक लेने के लिए रिमाइंडर सेट करने की सुविधा प्रदान करता है. ये रिमाइंडर हर 15 मिनट , 30 मिनट, 60 मिनट, 90 मिनट  या 180 मिनट में सेट किए जा सकते हैं. 



Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...