Skip to main content

Zoom ऐप ने जारी किया नया अपडेट, ऐप पहले के मुकाबले हुआ ज्यादा सुरक्षित



वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप Zoom में  सिक्योरिटी और प्राइवेसी को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। इसके तहत कंपनी ने Zoom ऐप यूजर्स को 30 मई से नया अपडेट Zoom 5.0 देना शुरू कर दिया है। कंपनी का दावा है कि इस अपडेट से Zoom ऐप पहले से ज्यादा सुरक्षित हो जाएगा। कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि 30 जून के पहले तक जूम को जूम रूम कंट्रोलर्स और जूम रूम्स के बीच इनक्रिप्टेड कर दिया जाएगा। इससे पहले तक Zoom ऐप स्टैंडर्ड AES-256 ECB इन्स्क्रिप्ट पर काम करता था, जिसे अब शिफ्ट करके AES-256-bi GCM एन्स्क्रिप्ट सपोर्ट दिया गया है, जो पहले से ज्यादा प्राइवेसी के साथ ज्यादा सुरक्षित है। हालांकि यह अभी भी फुल-प्रूफ end-to-end इन्स्क्रिप्ट वाला नही है, जैसा कि WhatsApp और Google Meet में देखने को मिलता है। हालांकि यह जरूर है कि GCM एन्स्क्रिपिट पहले से बेहतर है।

Zoom ऐप का इस्तेमाल जारी रखने के लिए यूजर्स को इसे अपडेट करना अनिवार्य होगा। Zoom 5.0 की तरफ से नया सिक्योरिटी आइकन लाया गया है, जो कई सारे नए सिक्योरिटी फीचर्स से कनेक्ट करता है। अब यूजर्स खुद को सीधे छोटी स्क्रीन पर शिफ्ट कर सकेंगे। साथ ही मीटिंग लॉकिंग और स्क्रीन शेयरिंग के ऑप्शन को सिक्योर कर सकेंगे। Zoom की तरफ से  कहा गया है कि मीटिंग, वेबिनार और क्लाउड रिकॉर्डिंग के लिए न्यूनतम डिफॉल्ट पासवर्ड की लंबाई छह अक्षरों की होनी चाहिए। साथ ही अब Zoom ऐप में अनऑथराइज्ड ऐक्सेस की पहचान के लिए कंट्रोल दिए गए हैं। इसके अलावा नए यूजर इंटरफेस अपडेट की वजह से होस्ट अब मीटिंग को समाप्त करने या बीच में छोड़ने का फैसला कर सकते हैं।

बता दें कि पिछले दिनों Zoom पर प्रतिबंध को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी। इस याचिका में कहा गया था कि Zoom ऐप राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है और इससे भारत में साइबर हमलों और साइबर अपराध में इजाफा दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा Zoom ने भी यह स्वीकार किया था कि उसके प्लेटफॉर्म से भारतीयों का डाटा लीक हुआ है। इसके बाद Zoom ऐप पर बैन लगाने की तैयारी की जा रही है।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...