Skip to main content

अब इंतज़ार हुआ ख़त्म, 15 जून से Amazon पर शुरू होगी OnePlus 8 Pro की सेल



भारत में OnePlus 8 Pro को लेकर लोगों को काफी लंबा इंतज़ार करना पड़ा. लेकिन अब ये इंतज़ार जल्द ही ख़त्म होने वाला है, OnePlus 8 Pro की सेल 15 जून से शुरू होने वाली है. OnePlus 8 सीरिज के मॉडल की सेल पहले 29 मई को शुरू होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण के चलते इसे रोक दिया गया था. लॉकडाउन में ढील मिलने के बाद लगभग सभी ई कामर्स कंपनियों ने एक बार फिर से प्रोडक्ट की सेल शुरू की है. कस्टमर OnePlus 8 Pro को ई-कॉमर्स साइट Amazon से खरीद सकेंगे.

OnePlus 8 Pro की कीमत
टिपस्टर मुकुल शर्मा के एक ट्वीट के अनुसार, OnePlus 8 Pro 5G की पहली सेल 15 जून की दोपहर 12 बजे से Amazon पर शुरू हो जाएगी. 8 GB रैम और 128 GB स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन वाले फोन की कीमत 54,999 रुपए और 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 59,999 रुपए होगी. साथ पहली सेल में कंपनी कई आफर्स भी दे रही है.


ऑफर में नो-कॉस्ट EMI की छूट शामिल है, साथ ही एसबीआई बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड पर 2,000 रुपये तक. Jio के माध्यम से 6,000 रुपए का लाभ और Amazon Pay से 1,000 रुपये का कैशबैक.

OnePlus 8 Pro स्पेसिफिकेशन
OnePlus 8 Pro में ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 865 7nm का प्रोसेसर दिया है जो 5G नेटवर्क कनेक्टिविटी देता है. OnePlus 8 pro में 6.78 इंच का QHD+फ्लूइड AMOLED डिस्प्ले है. मोबाइल फोन में Android 10 के साथ OxygenOS का सपोर्ट दिया गया है. 3D कोर्निंग गोरिला ग्लास प्रोटेक्शन.

बैटरी
4510mAh का बैटरी बैकअप है जो 30W Warp चार्ज को सपोर्ट करता है.

कैमरा
Sony IMX6890 सेंसर वाला 48MP का प्राइमरी कैमरा, जो 8MP के सेकेंड्री लेंस, 48MP के वाइड एंगल लेंस, 5MP के कलर फिल्टर कैमरा सेंसर के साथ आएगा. वहीं इसका फ्रंट कैमरा 16MP का होगा.

कलर
यह फोन Onyx Black, Glacial Green और Ultramine Blue कलर वेरिएंट में आएगा.


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...