Skip to main content

बिना बिजली के 20 घंटे चलेगा Xiaomi का ये इनवर्टर वाला धांसू पंखा, सिर्फ इतनी है कीमत



स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी शियोमी (Xiaomi) अपने सस्ते प्रोडक्ट को लेकर पॉपुलर है. कुछ दिन पहसे कंपनी स्मार्ट पोछा (Smart mob) लेकर आई थी और अब इसी की सहयोगी कंपनी SMartmi ahs ने चाइना में डुअल पर्पस DC इनवर्टर(DC inverter fan) फैन लॉन्च किया है. कंपनी ने इस फैन की कीमत  799 युआन(करीब 8600 रुपये) रखी है. DC inverter fan एक वायरलेस पंखा (wireless fan) है जो नैचुरल विंड फंक्शन का इस्तेमाल करता है और शोर भी नहीं करता. इस पंखे की सबसे खास बात इसका डिटैचेबस पिलर है. यानी कि अगर आपको मन हो तो आप इसके पिलर को हटा भी सकते हैं ताकि इसके हाइट को ऐडजस्ट किया जा सके.

इसके अलावा इस पंखे ही गर्दन को 100 डिग्री तक ऊपर घुमाया जा सकता है. ये फैन 3D (थ्री-डायमेंशनल) घूमने की झमता रखता है. इसे 120 डिग्री तक दाई या बाईं दिशा में भी घुमाया जा सकता है. गिज़मोचाइना की रिपोर्ट के मुताबिक ये पंखा एक जापानी निडेक DC ब्रशलेस मोटर के साथ-साथ एक नॉइस रिडक्शन विंड पाथ सिस्टम से लैस है.

ये फैन काफी तेज़ हवा देता है, जिसमें काफी कम आवाज़ आती है. पंखे का वजन 3.7 किग्रा है और इसे आसानी से एक हाथ से उठाया जा सकता है. SMartmi DC इनवर्टर फैन में 7 फेदर ब्लेड और वाइड ऐंगल पावरफुल एयर सप्लाई है, जो एक घंटे में 24 बार पूरे घर को वेंटिलेट करता है. यह 9 मीटर की दूरी तक हवा फेंकता है और इसका विंड आउटपुट 24.8 घन मीटर/मिनट है.

फैन में लीथियम बैटरी दी गई है, जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि बैटरी 20 घंटे तक बिना बिजली के चल सकता है. इसमें दिए गए बटन के अलावा यह रिमोट कंट्रोल से भी चलाया जा सकता है.


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...