Skip to main content

चीन के 5G और 6G टेक्नोलॉजी सपने को अमेरिका ने किया चकनाचूर! बनाया ये सीक्रेट प्लान



कोरोना (Coronavirus) के संक्रमण पर जानकारी छिपाने के कारण अमेरिका (America) सहित अनेक देश चीन (China) से नाराज़ हैं. चीन अगले 10 सालों में 5G और 6G टेक्नोलॉजी से पूरी दुनिया में अपनी बादशाहत कायम करना चाहता है. कहा जाता है कि ये चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का सपना है लेकिन अमेरिका ने उनके सपने को चकनाचूर करने की योजना बनाई है. चीन के आक्रामक विस्तारवादी नीति के कारण चीन के विरुद्ध सारे विश्व में गुस्ता व्याप्त है. वहीं डिजिटल विश्व पर बादशाहत कायम करने के उसके स्वप्न में सेमीकंडक्टर की कमी एक अड़चन बनने वाली है.

महाराष्ट्र टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक अमेरिका और उसके मित्र देशों ने चीन को सेमीकंडक्टर के लिए लगने वाला कच्चा माल देने से इनकार कर दिया है. चीन 5G की टेक्नोलॉजी पर अपनी पकड़ बना चुका है फिर भी उसके लिए लगने वाले अत्याधुनिक सेमीकंक्टर के लिए वह अमेरिका पर निर्भर रहता है. पिछले कुछ सालों से चीन सेमीकंडक्टर बनाना चाहता है लेकिन अभी तक उसे सफलता नहीं मिली है. वहीं मेड इन चाइना सेमीकंडक्टर में कई तकनीकी कमी है जिसकी वजह से उसे दूसरे देशों पर निर्भर रहना पड़ता है.

ब्रिटेन के टेलीग्राफ ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इस चिप के बिना और उससे संबंधित साधन के बिना चीन 5जी टेक्नोलॉजी में विश्व में अपना वर्चस्व स्थापित नहीं कर सकता है. इतना ही नहीं वह टेलीकॉम टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस सेक्टर में भी आगे नहीं रह पायेगा. इस तरह 2030 तक इंटरनेट और उससे संबंधित तकनीकी पर नियंत्रण कायम करने का चीन का सपना अधूरा रह जायेगा.


अमेरिका ने पिछले महीने इस संबंध में चीन को झटका दिया है. चिप बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी ताइवान की टीएसएमसी ने चीन की हुवाई कंपनी  की ओर से ऑर्डर लेना बंद कर दिया है, जिसकी वजह से हुवाई कंपनी को बड़ा झटका लगा है.

ताइवान की इस कंपनी के पास हुवावे की तरफ से बड़े ऑर्डर आते हैं. हुवावे विश्व की सबसे बड़ी टेलीकॉम उपकरण बनाने वाली कंपनी और स्मार्टफोन बनाने वाली दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है. हुवावे चिप के लिए पूरी तरह से ताइवान पर निर्भर है. हुवावे के कई अच्छे फोन में ताइवान की इसी कंपनी के चिप लगे हुए हैं. अमेरिका के प्रतिबंध के बाद हुवावे ताइवान की कंपनी की मदद से काम कर रही थी. अब ताइवान की कंपनी द्वारा हुवावे को चिप की आपूर्ति नहीं किए जाने की वजह से उसकी अड़चने बढ़ गई हैं.



Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...