Skip to main content

खुशखबरी: इस वजह से जल्द सस्ता हो सकता है 5G स्मार्टफोन खरीदना!



चिपसेट बनाने वाली कंपनी क्वालकॉम (Qualcomm) ने नई चिपसेट स्नैपड्रैगन 600 (Snapdragon 600) सीरीज़ को लॉन्च कर दिया है. ये नई चिपसेट खासतौर पर मिड-रेंज स्मार्टफोन के लिए तैयार किया गया है. जानकारी के लिए बता दें कि क्वालकॉम स्मार्टफोन्स के लिए प्रोसेसर और मॉडल चिप  बनाने वाली सबसे बड़ी सप्लायर है. 600 सीरीज़ का स्नैपड्रैगन 690 चिपसेट 5G कनेक्टिविटी के साथ आता है, जिसका मतलब साफ है कि अब 5G सिर्फ हाई-एंड डिवाइस के लिए नहीं होगा, बल्कि मिड-रेंज फोन के लिए भी आएगा.

क्वालकॉम ने एक बयान में कहा कि इस नए प्लैटफॉर्म को पूरी दुनिया में 5G एक्सपीरिएंस को बेहतर करने के लिए बनाया गया है. स्नैपड्रैगन 690 डिवाइस AI और एंटरटेन्मेंट एक्सपीरिएंस सपोर्ट के साथ आएगा. इस चिप के साथ आने वाले स्मार्टफोन की बाज़ार में इस साल के दूसरी छमाही में आने की उम्मीद है. क्वालकॉम के मुताबिक इस चिप को $300 (लगभग 22,900 रुपये) से $500 (लगभग 38,100) की रेंज में बिकने वाले स्मार्टफोन में पाया जा सकता है.

क्वालकॉम के मुताबिक ये चिपसेट HMD ग्लोबल, नोकिया फोन ब्रैंड, LG इलेक्ट्रॉनिक इंक और लेनोवो ग्रुप Ltd मोटोरोला जैसी कंपनी के स्मार्टफोन में दिया जाएगा. स्नैपड्रैगन 690 4K HDR (ट्रू-10 बिट) को सपोर्ट करता है. साथ ही ये 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. कंपनी का दावा है कि 5G कनेक्टिविटी गेमर्स को क्लाउडबेस्ड का एक्सेस देगा. साथ कहीं भी कभी भी गेमर्स को मल्टी-प्लेयर गेम खेलने की सुविधा देगा.

इस नए स्नैपड्रैगन 690 में 5वीं जेनरेशन क्वालकॉल AI इंजन दिया गया है. इससे स्मार्ट कैमरा और वीडियो एनेबल करने, वॉइस ट्रांसलेशन, एंडवांस AI बेस्ड इमेजिंग, AI गेमिंग एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाने में मदद करता है. हालांकि भारत में फिलहाल 5G इंफ्रास्ट्रक्चर मौजूद नहीं है. लेकिन खुद को अलग रखने के लिए कई कंपनियों ने इस नए फीचर के साथ फोन लॉन्च किए हैं.


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...