Skip to main content

Alert! भारत पर हो सकता है बड़ा साइबर अटैक, ऐसे बचें



भारत और चीन के बीच सीमा पर जारी गतिरोध के समय में बड़ा साइबर अटैक हो सकता है। चीनी हैकर्स भारत में फ्री COVID-19 टेस्ट के नाम से ई-मेल भेजकर इस साइबर अटैक को अंजाम दे सकता है। खुफिया एजेंसी ने इस संभावित साइबर अटैक के बारे में आगाह किया है। यह साइबर अटैक आज यानि 21 जून से अंजाम दिया जा सकता है। खुफिया एजेंसीज के मुताबिक, भारतीय यूजर्स को ncov2019.gov.in के नाम से ई-मेल आ सकता है, जिसमें फ्री COVID-19 टेस्टिंग के आड़ में साइबर अटैक तिया जा सकता है। खुफिया एजेंसी ने यूजर्स को आगाह किया है कि इस ई-मेल आईडी से आए मेल को न तो ओपन करें और न ही अटैचमेंट डाउनलोड करें।

20 लाख ई-मेल हैं निशाने पर

आपको बता दें कि पिछले दिनों ऑस्ट्रेलिया पर भी इस तरह का साइबर अटैक किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में करीब 20 लाख से ज्यादा ई-मेल आईडी इसके निशाने पर हैं। यह साइबर अटैक यूजर्स के पर्सनल या प्रोफेशनल ई-मेल आईडी पर किया जा सकता है। खुफिया एजेंसी इसके लिए तीन से चार वेबसाइट्स पर नजर भी रख रही है। चीनी हैकर्स भारतीय यूजर्स को टारगेट करने के लिए इस साइबर अटैक की तैयारी में हैं और बड़े साइबर अटैक को अंजाम दे सकते हैं।

नॉर्थ कोरियन हैकर ग्रुप्स भी हैं शामिल

सिक्युरिटी फर्म्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीनी के साथ-साथ नॉर्थ कोरियन हैकर ग्रुप्स भी इसमें शामिल हैं जो किसी कैंपेन की मदद लेकर इस बड़े साइबर अटैक को अंजाम दे सकते हैं। सिंगापुर स्तिथ साइबर सिक्युरिटी फर्म Cyfirma ने बताया है कि इन हैकर्स के पास जापान में 11 लाख निजी ई-मेल आईडी, भारत में 20 लाख ई-ईमेल आईडी और यूके में 1 लाख 80 हजार यूजर्स के ई-मेल आईडी हैं, जिन्हें टारगेट किया जा सकता है।

इस तरह बचें

इस तरह के बड़े साइबर अटैक से बचने के लिए यूजर्स को अपने किसी परिचित या अपरिचित ई-मेल आईडी से आए किसी भी ई-मेल के अटैचमेंट को ओपन करने से बचें। साथ ही, अगर आपको किसी भी तरह के स्कीम या ऑफर्स से जुड़ी ई-मेल आती है तो उसे न ओपन करें। यही नहीं, यूजर्स स्पैम फोल्डर में आए किसी भी ई-मेल को ओपन करें। साइबर सिक्युरिटी फर्म्स का मानना है कि ज्यादातर यूजर्स फ्री स्कीम्स और ऑफर्स की लालच में इन ई-मेल को ओपन करते हैं और साइबर अटैक को फेस करते हैं।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...