Skip to main content

Apple अमेरिका के चार राज्यों में बंद करेगा रिटेल स्टोर, जानें क्या है वजह



अमेरिका में कुछ राज्यों के बाजार फिर से खोले जाने के बाद, Apple अमेरिक के 4 राज्यों में अपने कुछ रिटेल स्टोर अस्थायी रूप से बंद करने जा रही है। मीडिया को मिली जानकारी के मुताबिक, कंपनी ने ये निर्णय अमेरिका में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर लिया है। टेकक्रंच की शुक्रवार की रिपोर्ट के मुताबिक, नए सुरक्षा अभियान के तहत कुल 11 स्टोर बंद हो जाएंगे। इनमें, एरिजोना में छह स्टोर, उत्तरी कैरोलिना में दो, दक्षिण कैरोलिना में एक और फ्लोरिडा में दो स्टोर बंद किए जाएंगे।

एप्पल ने एक बयान में कहा, “वर्तमान में कोविड-19 स्थितियों के कारण हम इन क्षेत्रों में अस्थायी रूप से स्टोर बंद कर रहे हैं।” रिटेल और पीपुल्स के वाइस प्रेसिडेंट डिएड्रे ओ’ब्रायन ने कंपनी के स्टोर को फिर से खोलने के बारे में लिखा था, “हम प्रतिबद्ध हैं कि तभी फिर से स्टोर खोलेंगे, जब हम आश्वस्त हो जाएंगे कि अब हम सुरक्षित रूप से अपने स्टोर से ग्राहकों की सेवा में लौट सकते हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “ये ऐसे निर्णय नहीं हैं जिन पर हम जल्दबाजी करें। स्टोर खोलने का मतलब यह नहीं है कि हम एहतियात के तौर पर इसे फिर से बंद नहीं करेंगे।” अमेरिकी अर्थव्यवस्था जब फिर से खुलने लगी है, कुछ राज्यों में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है।

भारत में होगी iPhone SE 2020 की असेंबलिंग

Apple फिलहाल भारत में दो मैन्यूफैक्चर्स Foxconn और Wistron के जरिए iPhone की असेंबलिंग कर रहा है। Wistron साल 2019 से ऑरिजन iPhone SE की असेंबलिंग कर रही है। The Information की रिपोर्ट के मुताबिक, यह मैन्यूफेक्चर्स Apple iPhone SE 2020 की भारत में असेंबलिंग शुरू करेगी।

Apple के सूत्रों के मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी ने चीन में अपने सप्लायर्स से iPhone SE 2020 के कॉम्पोनेट को भारत में Wistron को शिप करने के लिए कहा है भारत में  iPhone SE 2020 की असेंबलिंग होने से भारत में इसकी कीमत कम हो सकती है।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...