Skip to main content

BHIM ऐप यूज़र्स सावधान, 70 लाख भारतीयों के निजी डेटा पर सेंध लगने का दावा



70 लाख से ज्यादा भारतीयों का निजी डेटा सरकारी वेबसाइट पर लीक हुआ है, जिसमें आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र व अन्य डॉक्यूमेंट्स शामिल हैं। CSC BHIM वेबसाइट का इस्तेमाल यूपीआई पेमेंट ऐप BHIM को प्रमोट करने के लिए किया जाता है, लेकिन खबर है कि इस वेबसाइट का बड़े स्तर पर डेटा ब्रीच हुआ है। सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विस इंडिया ग्रामिण इलाकों में डिज़िटल एक्सेस मुहया कराने का एक प्रोग्राम है और सीएससी भीम प्रोजेक्ट ग्रामीण स्तर पर QR कोड के माध्यम से UPI भुगतान स्वीकार करने के लिए लॉन्च किया गया था। हालांकि, अब इस साइट पर बड़ी संख्या में भारतीय नागरिकों का डेटा लीक होने की खबर सामने आई है।

इज़राइली साइबरसिक्योरिटी कंपनी vpnMentor के मुताबिक, भारतीय यूज़र्स का 409 जीबी डेटा लीक हुआ था। जिसमें काफी संवेदनशील व्यक्तिगत पहचान करने योग्य जानकारी शामिल थी। कंपनी का कहना है कि इस लीक से यूज़र के बैंक अकाउंट से लेकर यूज़र अकाउंट तक की जानकारी को हैक किया जा सकता है। यह कमी 23 अप्रैल को उजागर की गई थी, वहीं 22 मई को इसके फिक्स किया गया।

हालांकि, अब तक इस बारे में कोई सबूत नहीं मिला है कि BHIM App ने खुद डेटा लीक किया है, या फिर यूपीआई सिस्टम में कुछ गड़बड़ी है।
 

How was CSC BHIM data breached?

vpnMentor की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि BHIM द्वारा एकत्रित डेटा को गलत तरीके से Amazon Web Services S3 bucket में स्टोर किया जा रहा था और यह पब्लिकली एक्सेसबल था यानी कोई भी इसका एक्सेस आसानी से ले सकता था। यह एक समान्य-सा एरर है, जो कि कई वेबसाइट द्वारा क्लाउड सिस्टम को सेट करते हुए आता है।

लाखों भारतीयों का संवेदनशील डेटा उनके अकाउंट पर बिना किसी सिक्योरिटी प्रोटोकॉल लगाए क्लाउड स्टोरेज में स्टोर किया गया था।

आपको बता दें, यह डेटा अनसिक्योर्ड Amazon Web Services (AWS) S3 bucket में स्टोर था। एस3 बकैट दुनियाभर में क्लाउड स्टोरेज का एक पॉपुलर फॉर्म है, लेकिन इसके लिए डेवलपर्स को अपने अकाउंट पर सिक्योरिटी प्रोटोकॉल लगाने की जरूरत होती है।

What all data was compromised in the CSC BHIM breach?

vpnMentor के अनुसार, निम्नलिखित निजी दस्तावेज़ एस3 बकैट पर हुए थे लीक-

1. स्कैन आधार कार्ड
2. स्कैन जाति प्रमाण पत्र
3. एड्रैस प्रूण की तस्वीर
4. प्रोफेशनल सर्टिफिकेट्स, डिग्री और डिप्लोमा
5. फंड ट्रांसफर के लिए बैंकिंग ऐप के स्क्रीनशॉट आदि
6. परमानेंट अकाउंट नंबर (पैन) कार्ड

इन सब के अलावा लोगों की यूपीआई वीपीए (ट्रांसजेक्शन आईडी) भी लीक हुई थी।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...