Skip to main content

इंडिया में ब्लॉक हुई ये पॉपुलर फाइल शेयरिंग वेबसाइट, सरकार ने लगाई रोक



सरकार ने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (ISP) को सुरक्षा कारणों से कंप्यूटर फाइल शेयरिंग वेबसाइट वीट्रांसफर (WeTransfer) पर रोक लगाने के लिए कहा है. ये आदेश दिल्ली पुलिस के अनुरोध पर दिया गया है. दूरसंचार विभाग ने 18 मई को जारी आदेश में इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स को नीदरलैंड की वेबसाइट वीट्रांसफर पर दो डाउनलोड लिंक (download link) को और पूरी वेबसाइट ‘वीट्रांस्फर डॉट कामॅ’ को ब्लॉक करने को कहा है.

एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, ‘दिल्ली पुलिस ने सूचना प्रसारण मंत्रालय से दो लिंक को और पूरी वेबसाइट को तत्काल ब्लॉक करने का अनुरोध किया था. इसी के आधार पर ये आदेश दिया गया है.’

मंत्रालय ने दूरसंचार विभाग को कहा है कि वह इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को बेवसाइट ब्लॉक करने का निर्देश दें. विभिन्न इंटरनेट सेवाप्रदाताओं को ई-मेल के जरिए भेजे आदेश में दूरसंचार विभाग ने कहा है कि इसके अनुपालन की जानकारी तत्काल दी जाए, अन्यथा लाइसेंस की शर्तों के तहत कार्रवाई की जाएगी.

जानकारी के लिए बता दें कि तीन दिन पहले से कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट खोलने पर ‘this site can’t be reached’ की एरर मिल रही है. इसी लेकर ट्विटर पर भी कई यूज़र्स ने शिकायत की है.


कुछ यूज़र्स का जवाब देते हुए Wetransfer ने लिखा, ‘ हमें रिपोर्ट मिली है कि भारत में इसे आंशिक रूप से ब्लॉक कर दिया गया है. हमारी टीम इसकी जांच कर रही है, और जल्द इसकी जानकारी पेश करेगी. कुछ समय के लिए आप VPN सर्विस का इस्तेमाल करके वेबसाइट को एक्सेस कर सकते हैं.’

क्या है WeTransfer?

Weट्रांसफर बड़ी से बड़ी फाइल शेयर करने के लिए सबसे पॉपुलर वेबसाइट में एक है. ये कंपनी नीदरलैंड की है, और पूरी दुनिया में इसके करीब 5 करोड़ यूज़र्स हैं. इस प्लैटफॉर्म के ज़रिए हर महीने करोड़ों फाइल्स ट्रांसफर की जाती हैं.


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 


Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...