Skip to main content

आपकी निजी जानकारियों पर हैकिंग का बड़ा खतरा! गूगल और माइक्रोसॉफ्ट ने किया अलर्ट



कोरोना संकट (Coronavirus pandemic) के दौरान सामान्य रूप से अपराधों में कमी देखने को मिली है लेकिन ऑनलाइन चोरों (Online fraudsters) की चांदी हो गई है, जिसके चलते साइबर क्राइम (Cyber crime) की घटनाओं में बढ़ोतरी पाई गई है. कोरोना की वजह विश्व भर में फैली हुई चिंता का फायदा ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले धोखेबाज उठा रहे हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ ही बहुत सारे देशों को निधि की आवश्यकता है जिसका फायदा उठाकर ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले लोगों को सीधे ई-मेल भेजकर उन्हें अपने जाल में फंसा रहे हैं.

अमेरिका में साल 2018 मे अमेरिकी नागरिकों ने 427.71 अरब डॉलर समाजसेवा के लिए दान किए थे. ऑनलाइन चोर उनकी दान देने की इसी भावना का लाभ उठाने की फिराक में हैं. इसलिए गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक ने भी लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने की सलाह दी है.

महाराष्ट्र टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक नॉटर्न संस्था ने लोगों से पैसे देने के पहले मदद मांगने वाली संस्था उसे देश या राज्य में पंजीकृत है या नहीं इसकी पड़ताल करने की सलाह दी है.


गूगल ने अपने यूज़र्स को सावधान करते हुए 1755 वार्निंग भेजे हैं. गूगल के थ्रेट एनालिसिस ग्रुप को पता चला है कि अनेकों हैकर्स भारत से ऑपरेट कर रहे हैं. ये हैकर्स WHO के नाम से ई-मेल तैयार करके उन्हें अमेरिका, कैनेडा, भारत, बहरीन, सायप्रस और इंग्लैंड की वित्तीय संस्थाओं और स्वास्थ्य संस्थाओं को फंसाने के लिए ई-मेल भेजते हैं.

माइक्रोसॉफ्ट ने लोगों को सावधान करते हुए कहा है कि कोविड-19 शब्द का इस्तेमाल करके लोगों को फिशिंग मेल भेजे जाते हैं. इस मेल में नेट्सपोर्ट मैनेजर नामक सिस्टम को डाउनलोड करने को कहा जाता है जिसके डाउनलोड होते ही आपके कंप्यूटर हैकर को एक्सेस हो जाते हैं और हैकर इस दौरान ऑनलाइन आपकी सारी जानकारी चुरा लेते हैं. एक्सर्ट्स का कहना है कि भारत में इस प्रकार की चोरी का खतरा बहुत ज्यादा है.



Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...