Skip to main content

बड़ी खबर! अगले साल तक बंद हो सकते हैं कई एंड्रॉएड स्मार्टफोन, स्मार्ट गैजेट्स पर भी खतरा






इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) पिछले कुछ सालों में तकनीकी परिवर्तनों में से एक है. इसकी पॉपुलैरिटी को देखते हुए कंपनियों ने ऐसी स्मार्ट डिवाइसेज़ (Smart Device) बनाने शुरू किया, जिन्हें स्मार्टफोन से कंट्रोल किया जा सकता है. इन डिवासेज़ में वॉशिंग मशीन, (Washing Machine)  AC,  फ्रिज (Fridge) और TV जैसी सामान है. लेकिन अगले साल इन डिवाइसेज़ से जुड़ी एक बड़ी परेशानी आने वाली है, जिससे कई स्मार्ट डिवाइस काम करना बंद कर देंगे.

सिक्योरिटी रिसर्चर और कंस्लटेंट स्कॉट हेल्मी (Scott Helmy) ने अगले साल आने वाली बड़ी समस्या की चेतावनी दी है, जिसकी वजह से कई गैजेट काम करना बंद कर देंगे. स्कॉट ने ‘द रेजिस्टेर’ को बताया कि अगले 12 महीनों में बहुत सारे स्मार्ट होम और IoT गैजेट खराब होने वाले हैं.  इन गैजेट्स में स्मार्ट TV, सेट-टॉप बॉक्स, स्मार्ट रेफ्रिजरेटर और यहां तक ​​कि पुराने एंड्रॉइड स्मार्टफोन्स भी शामिल हैं. आगे रिसर्चर ने बताया कि इन डिवाइसेज़ को अगले एक या दो साल में इंटरनेट कनेक्शन मिलना बंद हो जाएगा.

स्मार्ट डिवाइस के साथ ऐसा होने की वजह उनके सर्टिफिकेशन से जुड़ा है. सर्टिफिकेट अथॉरिटी के ऐसे बहुत सारे स्मार्ट डिवाइस हैं, जिनके रूट सिक्योरिटी सर्टिफिकेट बने हैं और एक्सपायर होने वाले हैं. स्मार्ट डिवाइसेज़ सिर्फ इन सर्टिफिकेट की मदद से ही सर्वर के साथ सिक्योर इंटरनेट कनेक्शन बना सकते हैं. इन दिनों सभी इंटरनेट कनेक्शन को सिक्योर करना ज़रूरी हो गया है, इसलिए सर्टिफिकेट एक्सपायर होने से प्रभावित होने वाले डिवाइसेज़ की संख्या बढ़ सकती है.



रिन्यू करा सकते हैं सर्टिफिकेट 
राहत की बात ये है कि इन सर्टिफिकेट को फर्मवेयर अपडेट के ज़रिए रिन्यू किया जा सकता है. हालांकि कंपनियां इंस्टॉलेशन के बाद डिवाइसेज़ को इस तरह के अपडेट नहीं देती हैं. खासतौर पर जो डिवाइस ज़्यादा पुराने हैं, उनके लिए कंपनियां अपडेट देना बंद कर देती हैं. ज़्यादातर गैजेट्स के लिए कंपनियां सॉफ्टवेयर अपडेट देना बंद कर देती हैं, जिससे ये बंद हो जाते हैं.


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...