Skip to main content

यूजर्स की इस सुविधा के लिए माइक्रोसॉफ्ट ने लॉन्च किया 'मनी इन एक्सेल'



दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट की तरफ से माइक्रोसॉफ्ट 365 पर्सनल और फैमिली सब्सक्राइबर्स के लिए मनी इन एक्सेल को लॉन्च किया गया है, जिससे प्रभावी रूप से वित्त प्रबंधन करने की दिशा में यूजर्स को मदद मिलेगी। इसकी सबसे पहले शुरुआत अमेरिका में की गई है। एक्सेल के लिए मनी इन एक्सेल एक टेम्प्लेट और एड-इन है, जो उपयोगकर्ताओं को एक्सेल में बैंक, क्रेडिट कार्ड, निवेश और अन्य खातों को सुरक्षित रूप से जुड़ने की अनुमति देता है और इसके साथ ही इसमें एक्सेल स्प्रेडशीट में पैसों के लेनदेन और खाते से जुड़ी किसी भी और जानकारी को स्वाभाविक रूप से इम्पोर्ट भी किया जा सकता है। 

माइक्रोसॉफ्ट 365 के प्रोडक्ट मार्केटिंग मैनेजर अर्जुन तोमर ने कहा कि अगर आप माइक्रोसॉफ्ट के फैमिली सब्सक्राइबर हैं या माइक्रोसॉफ्ट 365 पर्सनल से जुड़े हैं, तो आप सीधे लिंक पर जाकर टेम्प्लेट को डाउनलोड कर सकते हैं। एक बार डाउनलोड हो जाने के बाद एक्सेल टेम्प्लेट को ओपन करें और प्लेड (कैलिफोर्निया में स्थित वित्तीय सेवा कंपनी) द्वारा समर्थित एक तीसरे पक्ष के सॉफ्टवेयर या प्लग-इन का इस्तेमाल कर अपने वित्तीय खातों को इसके साथ जोड़ने के लिए स्क्रीन पर आए दिशा-निर्देशों का पालन करें।

एक बार आपके अकाउंट या खातों की जांच हो जाने के बाद आपके हालिया लेनदेन के विवरण में यह वर्कबुक अपडेट हो जाएगी और अब यह इस्तेमाल के लिए तैयार है। पैसों के नवीनतम लेन देन के साथ ही हर बार जब आप अपने वर्कबुक को अपडेट करना चाहेंगे, तो इसके लिए आपको बस अपडेट बटन दबाना होगा। इसके साथ ही एक्सेल से हटे बिना ही आपके लेन देन व खातों के पूर्ण विवरण का स्नैपशॉट आपको उपलब्ध हो जाएगा।

इसमें मौजूद आसान ग्राफ की मदद से आप हर महीने अपने होने वाले खर्च की तुलना अन्य माह के खर्च से कर सकेंगे। तोमर ने कहा, “मनी इन एक्सेल आपके सब्सक्रिप्शन फीस में वृद्धि, बैंक या ओवरड्राफ्ट शुल्क में बदलाव महीने के दौरान पोस्ट की गई किसी भी बड़ी खरीददारी के लिए आपको सूचित करेगा।”


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...