Skip to main content

कोरोनाकाल में हाथ धोने के अलावा बार-बार पासवर्ड बदलने की भी डालें आदत, रहेंगे सुरक्षित



कोरोनावायरस ने आज पूरी दुनिया की आदतों को बदल दिया है। लोगों ने इससे बचने के लिए बार-बार हाथ धोने की आदत डाल ली है। साथ ही, अपनी सुरक्षा के लिए शरीर की इम्युनिटी भी बढ़ानी शुरू कर दी है। लोग बिना मास्क लगाए घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। जिस तरह आप खुद को कोरोनावायरस जैसी महामारी से बचाने के लिए नए आदत को फॉलो कर रहे हैं। ठीक उसी तरह आपको इस नई दुनिया में पासवर्ड बदलने की भी आदत डालनी होगी। नहीं तो साइबर क्राइम और हैकिंग जैसी महामारी के आप शिकार हो सकते हैं।

जी हां, कोरोनावायरस संकट की वजह से दुनिया भर के ज्यादातर लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। ऑफिसों के काम घरों से किए जा रहे हैं। डिजिटल ट्रांजैक्शन और कॉन्टैक्टलेस पेमेंट में भारी इजाफा देखने को मिला है। ऐसे में डार्क वेब वाले हैकर्स यूजर्स की छोटी से छोटी गलती पर नजर गड़ाए हुए हैं। लॉकडाउन और महामारी की वजह से लोग अपने ज्यादातर काम ऑनलाइन करने लगे हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, ऑनलाइन क्लास, ऑनलाइन गेमिंग, ऑनलाइन शॉपिंग यानि की लोग आजकल रोजमर्रा की चीजों के लिए ऑनलाइन पर निर्भर रह रहें हैं। हैकर्स के लिए स्मार्ट टीवी ने इन दिनों साइबर क्राइम को अंजाम देना और भी आसान कर दिया है।

स्मार्ट टीवी के जरिए भी हो सकती है हैकिंग

स्मार्ट टीवी के जरिए आजकल हैकर्स यूजर्स को अटैक करने लगे हैं। वर्क फ्रॉम करने वाले लोग अपने घरों में Wi-Fi मॉडम के जरिए लैपटॉप को कनेक्ट कर रहें हैं। उसी Wi-Fi नेटवर्क का इस्तेमाल स्मार्ट टीवी को कनेक्ट करके OTT प्लेटफॉर्म्स जैसे कि Netflix, Amazon Prime Video, Hotstar आदि को एक्सेस किया जाता है। हैकर्स इसी स्मार्ट टीवी के जरिए आपके लैपटॉप में घुसपैठ कर सकते हैं। ऐसे में आपके द्वारा की गई छोटी सी भी गलती आपके लिए मंहगी पड़ सकती है। अब आप सोच रहे होंगे कि इससे कैसे बचा जा सकता है?

बार-बार बदलें पासवर्ड

इससे बचने के लिए आपके पास पहला तरीका ये है कि आप अपने जरूरी अकाउंट्स Email आदि के पासवर्ड समय-समय पर बदलते रहें और उसे हमेशा अल्फा न्यूमैकिक (नंबर और लेटर) और स्पेशल कैरेक्टर के कॉम्बिनेशन से ही बनाएं। साथ ही, बैंकिंग या ऑनलाइन शॉपिंग जैसे कामों के लिए प्राइवेट ब्राउजिंग (Incognito Mode) का इस्तेमाल करें। जहां भी आपको अपने निजी डाटा को एक्सेस करने की जरूरत है वहां पर प्राइवेट ब्राउजिंग का ही सहारा लें। ब्राउजर में कभी भी अपने किसी भी अकाउंट का पासवर्ड सेव नहीं करें। हैकर्स के लिए ब्राउजर में घुसपैठ करना बेहद ही आसान है। पिछले साल Google Chrome के जरिए कई डाटा लीक्स की घटनाएं सामने आईं थी, जिससे बाद Google ने अपने Chrome ब्राउजर के लिए नए अपडेट को रोल आउट किया था।

VPN नेटवर्क का करें इस्तेमाल

VPN (वर्चुअल पर्सनल नेटवर्क) के जरिए साइबर अटैक से बचा जा सकता है। VPN के जरिए वर्क फ्रॉम होम कर रहे यूजर्स को अपनी कंपनी के क्लाउड या ऑफिस सर्वर से कनेक्ट होना चाहिए। हालांकि, इसके लिए अपके VPN नेटवर्क की सिक्युरिटी काफी मजबूत होनी चाहिए। इन दिनों टेलिकॉम कंपनियां और इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स भी अपने नेटवर्क को सुरक्षित बनाने के लिए काम कर रहे हैं। घर में इस्तेमाल होने वाले Wi-Fi राउटर की सिक्युरिटी बढ़ाने के लिए भी SSID को पासवर्ड से प्रोटेक्ट करके रखें। इससे फायदा ये होगा कि आपके Wi-Fi राउटर में सेंध लगाना मुश्किल होगा। साथ ही, SSID के पासवर्ड को समय-समय पर बदलते रहें।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...

Flipkart Big Billion Days sale 16 अक्टूबर से Samsung, Oppo, Realme सहित किस फोन पर मिल रही कितनी छूट

  Flipkart Big Billion Days Sale के तहत सेल की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी. इसमें SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी रूपये की छूट मिलेगी. Flipkart Plus इस्तेमाल करने वाले सदस्यों के लिए 15 अक्टूबर से ही एक्सेस मिल जाएगा. आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज की सेल 21 अक्टूबर को खत्म होगी. बिग बिलियन डेज सेल में खरीददारों को कपड़ों, स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पर ऑफ़र और डिस्काउंट मिलेगा. फ्लिपकार्ट के साथ ही अमेजोन पर भी इसी दिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल होगी. इसके प्राइम सदस्यों को एक दिन पहले ही सेल एक्सेस करने का मौका मिलेगा. यानी 17 से सेल शुरू होगी लेकिन प्राइम मेम्बर एक दिन पहले एक्सेस कर पाएंगे. आपको बताते हैं कि इस सेल में टॉप डील्स कौन सी है. >> 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Poco M2 की कीमत 10499 रूपये होगी. >> Poco M2 और Poco M2 Pro स्मार्टफोन 4000 रुपये की छूट के साथ मिलेंगे। इन दोनों फोन्स को क्रमशः 10,499 रुपये और 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. >> Realme C11 6499 रूपये में आएगा. >> Realme Narzo 20 Pro और Realme N...