Skip to main content

गूगल ने पेश किया नया फैक्‍ट चेक टूल, फर्जी इमेज और वीडियो पर लगेगी रोक



कोरोना संकट के बीच सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो (Fake Videos) और इमेजेज (Fake Images) को लेकर भी लोग काफी परेशान हैं. हालांकि, फर्जी इमेज और वीडियोज के वायरल होने का चलन कोई नया नहीं है. पहले भी ऐसे मामले सामने आते रहे हैं. अब सर्च इंजन गूगल (Google) ने इन फर्जी इमेज और वीडियोज को पहचान कर उन पर रोक लगाने के लिए खास टूल पेश किया है. गूगल ने इस खास टूल में फेक इमेज को पहचानने के लिए नया फैक्ट चेक मार्कर (Fact Check Marker) जोड़ा है, जो यूजर को सर्च की गई इमेज के साथ दिखेगा.

फर्जी तस्‍वीर की पहचान कर लेबलिंग कर देगा टूल
गूगल का ये टूल फर्जी फोटो की पहचान कर उसकी लेबलिंग कर देगा. यह लेबल इमेज और वीडियो के वेब पेज के नीचे दिखेगा. यही नहीं, फैक्ट चेक में तस्‍वीर के सोर्स से लेकर उससे जुड़ी हर जानकारी मिल जाएगी. गूगल के प्रोडक्ट मैनेजर हैरिस कोहेन (Harris Cohen) ने कहा कि दुनियाभर में जानकारी का अहम सोर्स फोटो और वीडियो को माना जाता है. ऐसे में कई बार गलत विजुअल्स और इमेज की वजह से लोगों को काफी नुकसान झेलना पड़ता है.

हर दिन होती है 1.1 करोड़ से ज्‍यादा बार जांच
गूगल ने कहा है कि सर्च रिजल्ट (Search Result) के फैक्ट की जांच हर दिन 1.1 करोड़ से अधिक बार होती है. यूजर को गूगल पर इमेज सर्च करने के बाद मिली तस्‍वीर के ठीक नीचे फैक्ट चेक लेबल दिखाई देगा. ये लेबल फोटो के नीचे थम्‍बनिल (Thumbnail) के तौर पर दिखेगा यानी जब आप फोटो को बड़ा करके देखेंगे तो वेब पेज के नीचे साफ तौर पर फैक्ट चेक लेबल (Fact Check Label) नजर आएगा.



Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...