Skip to main content

शाओमी ने रिटेल स्टोर्स पर ब्रांडिंग ढककर 'मेक इन इंडिया' का बैनर लगाया



चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी (Xiaomi India) ने भारत में अपने रिटेल स्टोर्स को ब्रांडिंग को कवर कर सफेद रंग में 'मेक इन इंडिया' का बैनर लगा रहा है. दरअसल, चीन और भारत के बीच बॉर्डर को लेकर बढ़ते तनाव के बीच संभावित तोड़-फोड़ से बचने के लिए ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसएशन (AIMRA) ने चीनी कंपनियों को यह सुझाव दिया है.

एसोसिएशन में चीनी मोबाइल ब्रांड्स को एक लेटर लिखकर संभावित तोड़-फोड़ और प्रदर्शन से बचने के लिए ऑफलाइन स्टोर्स पर ऐसा करने को कहा है. चीन से लगातार बढ़ते विवाद को देखते हुए भारत में लगातार चीनी उत्पादों के ​बहिष्कार करने की अपील की जा रही है.

अन्य चीनी कंपनियों ने अभी तक नहीं उठाया ऐसा कदम



लाइवमिंट ने अपनी एक रिपोर्ट में AIMRA के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंदर खुराने के हवाले से लिखा है, 'हमने एक लेटर ​में रिटेलर्स से अनुरोध किया था कि कुछ महीनों के​ लिए वो चीनी ब्रांडिंग को कपड़े या फ्लेक्स से ढक दें या ऐसे बोर्ड को बिल्कुल उतार दें. शाओमी अपने बोर्ड्स पर सफेद रंग के मेक इन इंडिया का बैनर से ढकना शुरू कर दिया है.' उन्होंने बताया कि अन्य कंपनियों ने अभी तक इसपर कोई फैसला नहीं लिया है लेकिन स्थित पर हमारी नजर बनी हुई है.

चीनी ब्रांडिंग हटाने की धमकी

खुराना के हवाले से इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि असामाजिक तत्वों ने देशभर में कुछ मार्केट्स में जाकर ऐसे मोबाइल फोन स्टोर को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी है. उनका कहना है कि ये स्टोर्स अपनी दुकान से चीनी ब्रांडिंग को हटा लें. ऐसे में संभव है कि रिटेलर्स को नुकसान झेलना पड़ सकता है. उन्होंने यह भी बताया कि ऐसे सेंटीमेंट से कुछ हद तक सेल्स पर भी असर पड़ा है.

सैमसंग के पास मौका

ग्राहकों को कहना है कि वो चीनी प्रोडक्ट्स नहीं चाहते हैं. भारत में सैमसंग सबसे बड़ा गैर-चीनी स्मार्टफोन विक्रेता है. ऐसे में मौजूदा सेंटीमेंट से सैमसंग को लाभ होगा. हालांकि, इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मोबाइल फोन निर्माताओं ने अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. लेकिन, इन कंपनियों को कुछ अधिकारियों ने नाम ने बताने की शर्त पर कहा है मौजूदा सेंटीमेंट से सेल्स पर कोई असर नहीं पड़ा है.

उनका कहना है कि लगातर दो महीनों से अधिक समय के लिए लॉकडाउन और घर से स्टडी फ्रॉम होम के चलन बढ़ने से स्मार्टफोन्स की मांग में तेजी आई है. कुछ फर्म्स को महंगे आयात के जरिए इन मांगों को पूरा करना पड़ रहा है. हालांकि, चीनी कंपनियां मौजूदा स्थिति को लेकर ग्राउंड लेवल और सोशल मीडिया के जरिए लगातार नजर बनाए हैं.

भारत में टॉप 5 में से 4 ब्रांड्स चीनी

हाल ही में शाओमी इंडिया के प्रमख मनु जैन ने कहा है कि एंटी-चीन सेंटीमेंट सोशल मीडिया तक ही सीमित है और इससे देशभरत में बिजनेस पर कुछ खास प्रभाव नहीं पड़ा है. 24 जून को एक ट्वीट में जैन ने कहा कि शाओमी की Redmi Note9 Pro Max को सेल के दौरान 50 सेकेंड में स्टॉक आउट हो गया. बता दें कि भारत में टॉप 5 में 4 स्मार्टफोन ब्रांड्स चीनी कंपनियों के हैं. इसमें शाओमी, वीवो, रियलमी और ओप्पो हैं.


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...