Skip to main content

राहुल गांधी शुरू कर सकते हैं पॉडकास्ट, पीएम मोदी की 'मन की बात' को टक्कर देने की है योजना



कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जल्द ही पॉडकास्टिंग शुरू कर सकते हैं, इस मामले से जुड़े कांग्रेस सदस्य के हवाले से यह खबर सामने आई है। वहीं, माना जा रहा है कि राहुल गांधी का यह पोडकास्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रसारित 'मन की बात' रेडियो प्रोग्राम को टक्कर दे सकता है। फिलहाल यह पॉडकास्ट केवल योजना के स्तर पर है और इसे कब वास्तविक रूप देकर लाइव किया जाएगा, इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। आपको बता दें, कांग्रेस पार्टी ने हाल ही में कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया अभियान 'Speak Up India' शुरू किया था, जो कि काफी हिट रहा। इस कदम की सफलता के बाद ही पॉडकास्ट पर विचार किया गया है।

Hindustan Times की रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस के एक सदस्य ने अपनी पहचान का खुलासा न करते हुए बताया है कि फिलहाल यह पॉडकास्ट का विचार योजना स्तर पर ही है और विशेषज्ञों से इसके बारीक बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया जा रहा है और पूछा गया है कि इस पर कैसे काम किया जाए। अधिकारी ने यह भी कहा कि पॉडकास्ट लाइव होने के बाद यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात के मासिक रेडियो ब्रॉडकास्ट को टक्कर देगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पार्टी इसके साथ ही LinkedIn जैसे दूसरे प्लेटफॉर्म को भी एक्सप्लोर कर रही है।

कांग्रेस के स्पीक अप इंडिया ऑनलाइन अभियान की बात करें, तो अधिकारी ने कहा कि यह बहुत बड़ा हिट हुआ था। रिपोर्ट के अनुसार, इस अभियान के दौरान 5.7 मिलियन पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने संदेश अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किए थे।

याद दिला दें, राहुल गांधी ने अपना YouTube चैनल साल 2017 में शुरू किया था, और उनके 294,000 सब्सक्राइबर्स हैं। दूसरी तरफ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपना यूट्यूब चैनल साल 2017 में शुरू किया था, वहीं उनके सब्सक्राइबर्स की संख्या 6.4 मिलियन है। राहुल गांधी यूट्यूब के अलावा, फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया चैनल्स पर भी हैं।

जैसे कि अधिकारी ने बताया पॉडकास्ट फिलहाल योजना के स्तर पर है, तो ऐसे में इससे संबंधित जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है। हालांकि, उम्मीद है कि आने वाले हफ्तों में इस बारे में अधिक जानकारी हासिल हो।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...