Skip to main content

बॉयकॉट चाइना के बीच भारतीय कंपनियों के लिए बढ़ते मौके, माइक्रोमैक्स ने कर ली है तैयारी



भारत और चीन (India-China) के बीच बढ़ते तनाव के माहौल में बॉयकॉट चाइनीज़ प्रोडक्ट्स और वोकल फॉर लोकल मुहिम देश में फिर से शुरू हो गई है. बात करें चीनी कंपनियों के दबदबे वाले स्मार्टफोन बाजार की, तो कैसे घरेलू मोबाइल कंपनियां इस माहौल को खुद के लिए कमबैक के तौर पर देख रही हैं. देशभर में बॉयकॉट चीनी प्रोडक्ट्स की आवाज़ एक बार फिर से गूंजने लगी है, लेकिन क्या आपको पता है कि जो मोबाइल हमारी जिंदगी की जरूरत बन गया है उनमें ज्यादातर चीनी कंपनियों के है.

लावा, माइक्रोमैक्स, इंटेक्स समेत करीब आधा दर्जन घेरलू कंपनियां बाजार में मौजूद हैं लेकिन उनका मार्केट शेयर फिलहाल ना के बराबर ही है. अब जब लोग चीनी सामान का बहिष्कार कर रहे हैं ऐसे में ये कंपनियां भी बाजार में वापसी करने की तैयारी में जुट गई हैं.

माइक्रोमैक्स ने अगले 15 से 20 दिनों में एक साथ 3 समार्टफोन लॉन्च कर धमाकेदार वापसी की योजना बनाई है. कंपनी ने अपना आखिरी फोन iOne नोट पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया था. वहीं लावा का फोकस बजट कैटेगरी में नए स्मार्टफोन लॉन्च करने पर होगा.


इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि इस वक्त जब घरेलू कंपनियां नए सिरे से बाजार में उतरने की तैयारी कर रही हैं, सरकार को भी घेरलू स्मार्टफोन इंडस्ट्री के लिए आत्मनिर्भर भारत के तहत आर्थिक मदद का प्रावधान करना चाहिए.

10 साल पहले चीनी मोबाइल कंपनियों को देश में कोई नहीं जानता था लेकिन सस्ते दाम और नई तकनीक के जरिए चीन ने भारत के स्मार्टफोन बाजार पर कब्जा कर लिया. एक अनुमान के मुताबिक देश में स्मार्टफोन बाजार 2 लाख करोड़ रुपए का है और इसमें 72 फीसदी से ज्यादा हिस्सा चीनी मोबाइल कंपनियों का है. ऐसे में देश में इन कंपनियों का विकल्प बनने के लिए घरेलू कंपनियों को कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है.


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...