Skip to main content

BSNL का 78 रुपये वाला सस्ता प्लान! हर दिन पाएं 3GB डेटा और फ्री कॉलिंग का फायदा



बीएसएनएल (BSNL) अपने ग्राहकों के लिए हर दिन नए-नए प्लान पेश करता है. ऐसे में अगर आप ज़्यादा डेटा देने वाला प्लान तलाश रहे है तो बता दें कि सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ऐसा प्लान (Internet data plan) भी ऑफर करती है, जिसमें ग्राहकों को 3GB डेटा मिलता है. खात बात ये है कि कंपनी के 3GB डेटा वाले प्लान की कीमत भी ज़्यादा नहीं है. तो आइए जानते हैं कितनी कीमत का है प्लान और क्या हैं फायदे...

अगर बात करें हर दिन 3 जीबी डेटा वाले बीएसएनएल के सबसे सस्ता प्लान की तो इसकी कीमत सिर्फ 78 रुपये है.  BSNL के इस 78 रुपये वाले प्लान में यूज़र्स को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलती है. इसके अलावा यूजर्स को Eros Now इंटरटेनमेंट सर्विस का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है. 78 रुपये वाले इस प्लान की वैलिडिटी 8 दिन की है.

प्लान की वैलिडिटी में हुआ बदलाव

इसके अलावा हाल ही में BSNL ने अपना 300GB ऑफर करने वाला CS337 प्लान सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया है, जो कि पहले जून में खत्म होने वाला था. इस प्लान के तहत यूज़र्स को 40Mbps की स्पीड से 300GB डेटा मिलता है. कंपनी अपने 499 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान की उपलब्धता को 9 सितंबर 2020 तक बढ़ाया है, जो कि 10 जून को एक्सपायर होने वाला था. लेकिन यूज़र्स के बीच इसकी मांग को देखते हुए कंपनी ने इसकी उपलब्धता को बढ़ाने का फैसला किया है.

बीएसएनएल के '300GB Plan CS337' वाले प्लान में 300GB डेटा लीमिट तक 40Mbps तक की स्पीड मिलती है. लिमिट खत्म होने के बाद यह स्पीड घटकर 1Mbps हो जाती है. कंपनी का प्लान कोलकाता, सिक्किम और पश्चिम बंगाल सर्कल में उपलब्ध है. प्लान की एक और खास बात है कि इसमें देशभर में किसी भी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर की जाती है.


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...