Skip to main content

COVID-19 टेस्टिंग सेंटर ढूंढने में मदद करेगा Google का नया फीचर, यूं करें इस्तेमाल



Google पर COVID-19 टेस्टिंग सेंटर ढूंढना अब और भी आसान हो गया है। दरअसल, इस सर्च इंजन कंपनी ने एक नए फीचर का ऐलान किया है, जिसे Google Search, Google Assistant, और Google Maps पर जोड़ा गया है। इस फीचर की मदद से यूज़र अपने नजदीकी अधिकृत कोविड-19 टेस्टिंग सेंटर से संबंधित जानकारी हासिल कर सकेंगे। यह नया फीचर अंग्रेजी और आठ अन्य भाषाओं में उपलब्ध है, जिसमें हिंदी, बंगाली, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़, मराठी और गुजराती भाषाएं शामिल हैं। Gadgets 360 ने भी स्वतंत्र रूप से कोविड-19 के इस नए फीचर की उपलब्धता को विभिन्न गूगल ऐप्स पर पाया है। इस फीचर को एंड्रॉयड और आईओएस दोनों ही प्लेटफॉर्म पर रोलआउट किया गया है।
 

How does the COVID-19 feature work on these Google Apps?

अपने नजदीकी ऑथराइज़्ड कोविड-19 टेस्टिंग सेंटर संबंधित जानकारी हासिल करने के लिए आपको बस गूगल ऐप्स पर "coronavirus testing," "COVID 19 testing," या "covid testing" लिखकर गूगल सर्च करना है।

Google Assistant पर कोविड-19 सेंटर्स को सर्च करने पर यूज़र्स को सर्च रिजल्ट पेज़ में एक नया टैब जुड़ा दिखेगा "Testing"। इस टैब में आपको सभी नजदीकी टेस्टिंग लैब की प्रमुख जानकारी और उनकी सर्विस इस्तेमाल करने से पहले जरूरी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। इस टैब में नीचे आपको कोरोना वायरस से संबंधित लेटेस्ट खबरें व अपडेट्स भी मुहैया कराई जाएंगी।

Google Search और Google Maps पर भी आपको कुछ इसी तरह का रिजल्ट देखने को मिलेगा, हालांकि यहां कोई स्पेसिफिक टैब नहीं दी जाएगी। यहां आपको रेगुलर सर्च रिजल्ट में ही नजदीकी टेस्टिंग सेंटर की जानकारी हासिल होगी। गौर करने वाली बात यह है कि तीनों ही ऐप्स पर आप यह देख सकते हैं कि टेस्टिंग सेंटर प्राइवेट लैब है या फिर सरकार द्वारा चलाई जाने वाली संस्था।

इन सब के अलावा, सर्च रिजल्ट में आपको एक "learn more" का भी विकल्प मिलेगा, जहां यूज़र्स स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

गूगल ने एक ट्वीट करते हुए जानकारी साझा की कि कंपनी इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) और MyGov के साथ मिलकर काम कर रही है, ताकि यूज़र्स को ऑथराइज़्ड टेस्टिंग लैब की जानकारी प्रदान की जा सके। इस वक्त तक गूगल ने अपने गूगल सर्च, गूगल असिस्टेंट और गूगल मैप्स पर 300 से ज्यादा शहरों में 700 से भी ज्यादा टेस्टिंग लैब्स को अपने रिजल्ट में इंटीग्रेट किया है। वहीं, गूगल अथॉरिटी के साथ मिलकर देशभर के अन्य टेस्टिंग टैब को भी जोड़ने का काम कर रहा है।
अप्रैल में गूगल ने कोविड-19 अलर्ट कार्ड को गूगल असिस्टेंट स्नैपशॉट पर जोड़ा था, ताकि कोरोना वायरस महामारी से संबंधित जरूरी जानकारियां प्रदान की जा सके। इसके अलावा सरकार Aarogya Setu ऐप के द्वारा भी जानकारियां साझा करने का काम कर रही है।

Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...