Skip to main content

D2h HD RF सेट-टॉप बॉक्स के साथ मैजिक स्टिक कॉम्बो ऑफर 2,198 रुपये में



D2h ने अपनी लिस्टिंग अपडेट करते हुए कॉम्बो ऑफर पेश किया है, जिसमें HD RF Set-Top Box के साथ मैजिक स्टिक 2,198 रुपये में मिल रही है। हालांकि, वेबसाइट पर आपको Book Now का ऑप्शन दिखेगा, लेकिन अगली स्क्रीन पर यह पैक नज़र नहीं आएगा। बता दें, एक महीने पहले D2h वेबसाइट पर कॉम्बो ऑफर 1,599 रुपये के साथ लिस्ट था, जो कि D2h HD Set-Top Box की रेगुलर कीमत से भी कम है। डीटूएच एचडी सेट-टॉप बॉक्स की कीमत 1,799 रुपये है। डायरेक्ट-टू-होम (DTH) सर्विस प्रोवाइडर ने एक अलग लिस्टिंग में D2h RF Set-Top Box के साथ दो अलग विकल्प दिए हैं।

D2h वेबसाइट की लिस्टिंग के अनुसार, HD RF Set-Top Box के साथ Magic stick केवल 2,198 रुपये में उपबल्ध है। नए विकल्प में ग्राहकों को एक महीने का डीटूएच प्लेटिनम एचडी कॉम्बो सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। हालांकि, यह अप्रैल की लिस्टिंग से अलग है, जिसमें D2h HD RF Set-Top Box और मैज़िक स्टिक का कॉम्बो 1,599 रुपये में मिल रहा था। इस कॉम्बो में एक महीने का गोल्ड एचडी कॉम्बो चैनल पैक दिया जा रहा था।

नया बदलाव संकेत देता है कि डीटूएच जल्द ही आधिकारिक रूप से एचडी आरएफ सेट-टॉप बॉक्स के साथ मैजिक स्टिक कॉम्बो ऑफर लॉन्च करने वाला है, जो कि दो अलग-अलग एक महीने के चैनल पैक विकल्प के साथ आएगा।

कॉम्बो लिस्टिंग के अलावा, डीटूएच साइट पर D2h RF Set-Top Box के साथ दो विकल्प दिए गए हैं। एक विकल्प में 1 महीने का गोल्ड एचडी कॉम्बो सब्सक्रिप्शन के साथ सेट-टॉप बॉक्स 1,599 रुपये में मिल रहा है। वहीं, दूसरे विकल्प में एक महीने का प्लेटिनम एचडी कॉम्बो चैनल पैक 1,799 रुपये में मिल रहा है।

डीटीएच सर्विस फोकस ब्लॉग DreamDTH ने सबसे पहले डीटूएच की इस लिस्टिंग की जानकारी दी।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...

Flipkart Big Billion Days sale 16 अक्टूबर से Samsung, Oppo, Realme सहित किस फोन पर मिल रही कितनी छूट

  Flipkart Big Billion Days Sale के तहत सेल की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी. इसमें SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी रूपये की छूट मिलेगी. Flipkart Plus इस्तेमाल करने वाले सदस्यों के लिए 15 अक्टूबर से ही एक्सेस मिल जाएगा. आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज की सेल 21 अक्टूबर को खत्म होगी. बिग बिलियन डेज सेल में खरीददारों को कपड़ों, स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पर ऑफ़र और डिस्काउंट मिलेगा. फ्लिपकार्ट के साथ ही अमेजोन पर भी इसी दिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल होगी. इसके प्राइम सदस्यों को एक दिन पहले ही सेल एक्सेस करने का मौका मिलेगा. यानी 17 से सेल शुरू होगी लेकिन प्राइम मेम्बर एक दिन पहले एक्सेस कर पाएंगे. आपको बताते हैं कि इस सेल में टॉप डील्स कौन सी है. >> 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Poco M2 की कीमत 10499 रूपये होगी. >> Poco M2 और Poco M2 Pro स्मार्टफोन 4000 रुपये की छूट के साथ मिलेंगे। इन दोनों फोन्स को क्रमशः 10,499 रुपये और 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. >> Realme C11 6499 रूपये में आएगा. >> Realme Narzo 20 Pro और Realme N...