Skip to main content

Daiwa ने भारत में लॉन्च किए दो अफोर्डेबल 4K स्मार्ट टीवी



इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बनाने वाली कंपनी Daiwa ने भारतीय बाजार में अपने दो 4K स्मार्ट टीवी को लॉन्च किया है। Daiwa ने स्मार्ट टीवी मॉडल नंबर D43QUHS (109 cm) 4K UHD को 24,990 रुपये की कीमत में, जबकि मॉडल नंबर D43QFS (109cm) FHD LED TV को 21,990 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। इन दोनों स्मार्ट टीवी को नजदीकी रिटेल स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। ये दोनों ही टीवी 2 साल की वारंटी के साथ आते हैं।

इन स्मार्ट टीवी के लॉन्च के साथ ही Daiwa ने dbx-tv साउंड टेक्नोलॉजी के साथ 4K TV के लिए करार भी किया है। कंपनी के 4K TV को dbx-tv साउंड टेक्नोलॉजी के साथ इंटिग्रेट किया जाएगा। इसकी वजह से यूजर्स को बेहतर ऑडियो-विजुअल एक्सपीरियंस मिलेगा। dbx-tv टेक्नोलॉजी की मदद से स्मार्ट टीवी की ऑडियो सिस्टम इंप्रूव हो जाती है और इसके साथ साउंड बार को अटैच करने की जरूरत नहीं पड़ती है। ये साइको अकाउस्टिक एल्गोरिदम पर काम करता है जो कमरे के सराउंडिंग्स को AI वॉल्यूम कंट्रोल की मदद से ऑटोमैटिकली रिड्यूल करके क्लियर और बेहतर साउंड प्रोड्यूस करता है।

Daiwa D43QUHS 4K स्मार्ट टीवी 4K Ultra HD (3,840 x 2,160 पिक्सल) रिजोल्यूशन और HDR10 को सपोर्ट करता है, जबकि D43QFS Full HD (1,920 x 1,080 पिक्सल) रिजोल्यूशन को सपोर्ट करता है और ये क्वांटम ल्यूमिनिट टेक्नोलॉजी के साथ आता है। दोनों ही स्मार्ट टीवी स्लिक बेजल वाले डिजाइन के साथ आते हैं। इन दोनों ही स्मार्ट टीवी में कंपनी का खुद का यूजर इंटरफेस दिया गया है जो कंटेंट डिस्कवरी इंजन के साथ आता है। ये इंटरनेट पर उपलब्ध डिजिटल कंटेंट को क्यूरेट करके दर्शाता है। इसके यूजर इंटरफेस Big Wall UI में 17 लाख से ज्यादा घंटे तक देखे जाने वाले कंटेंट उपलब्ध हैंं। इसमें 10 हजार से ज्यादा फ्री मूवीज, 16 अलग-अलग भाषाओं में और कई जीनर्स के साथ उपलब्ध हैं।

D43QUHS TV Android 9.0 पर रन करता है और इसे पावर देने के लिए क्वाड कोर प्रोसेसर दिया गया है। ये 2GB RAM + 16GB इन्टर्नल स्टोरेज सपोर्ट के साथ आता है। वहीं,  D43QFS TV Android 8.0 पर रन करता है। इसमें भी क्वाड कोर प्रोसेसर दिया गया है और ये 1GB RAM + 8GB स्टोरेज के साथ आता है। दोनों ही स्मार्ट टीवी में कनेक्टिविटी के लिए 3- HDMI पोर्टस, 2- USB पोर्ट्स, ब्लूटूथ, Wi-Fi कनेक्टिविटी और ई-शेयरिंग फीचर्स उपलब्ध हैं।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...