Skip to main content

Dell Latitude 9510 5G लैपटॉप AI फीचर के साथ भारत में लॉन्च, मिलेगा 34 घंटे का बैटरी बैक-अप



Dell Technologies ने अपने प्रीमियम 5G LTE रेडी पर्सनल लैपटॉप Latitude 9510 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसे साल की शुरुआत में आयोजित हुए CES 2020 में पेश किया गया था। इस लैपटॉप की खास बात यह है कि ये पूरी तरह से AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) फीचर से लैस है। साथ ही, इसमें मल्टी टास्किंग को और फास्ट बनाने के लिए ऑप्टिमाइजेशन टेक्नोलॉजी Dell Optimizer दिया गया है। कंपनी के दावे के मुताबिक, इस लैपटॉप में 34 घंटे का बैटरी बैक-अप मिलता है। इस बिजनेस PC को 15 इंच की स्क्रीन साइज में लॉन्च किया गया है।

Latitude 9510  की कीमत की बात करें तो भारत में इसे 1,49,000 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। यह बिजनेस PC दो वेरिएंट्स 2-इन-1 कन्वर्टेबल और क्लैमशेल में लॉन्च किया गया है। इसके फीचर्स सी बात करें तो ये 5G रेडी डिजाइन और पावरफुल ऑडियो फीचर्स से लैस है। कंपनी के दावों के मुताबिक, इसमें इंटेलिजेंट सॉल्यूशन्स दिए गए हैं तो वर्किंग क्लास को प्रोडक्टिविटी बढ़ाने में मदद करेगा। Dell ने अपने इस बिजनेस PC के जरिए अल्ट्रा प्रीमियम Latitude 9000 को इंट्रोड्यूस किया है।

Latitude 9510 पहला ऐसा PC है जो 10th Gen Intel vPro प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें डायमंड कट के साथ मशीन अल्युमीनियम फिनिश डिजाइन दिया गया है। यह लैपटॉप 5G LTE रेडी, Wi-Fi 6 जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ आता है। इसमें इनबिल्ट मोबाइल ब्रॉडबैंड कैपेबिलिटीज दी गई है, जिसकी मदद से यूजर्स इसके कहीं से भी इंटरनेट से कनेक्ट कर सकते हैं। इसमें हीटिंग को एब्जॉर्ब करने के लिए ड्यूल हीट पाइप्स दिए गए हैं जो कूल टू टच एक्सपीरियंस देता है। हार्डवेयर कॉन्फिग्यूरेशन की बात करें तो ये 8GB RAM, Core i5, 256SSD, 88Whr बैटरी और FHD नॉन टच डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें सिक्युरिटी के लिए टच लेस फेस अनलॉक फीचर दिया गया है। इसमें इनबिल्ट मोबाइल ब्रॉडबैंड टेक्नोलॉजी के लिए e-SIM फीचर भी दिया गया है। 


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...

Flipkart Big Billion Days sale 16 अक्टूबर से Samsung, Oppo, Realme सहित किस फोन पर मिल रही कितनी छूट

  Flipkart Big Billion Days Sale के तहत सेल की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी. इसमें SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी रूपये की छूट मिलेगी. Flipkart Plus इस्तेमाल करने वाले सदस्यों के लिए 15 अक्टूबर से ही एक्सेस मिल जाएगा. आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज की सेल 21 अक्टूबर को खत्म होगी. बिग बिलियन डेज सेल में खरीददारों को कपड़ों, स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पर ऑफ़र और डिस्काउंट मिलेगा. फ्लिपकार्ट के साथ ही अमेजोन पर भी इसी दिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल होगी. इसके प्राइम सदस्यों को एक दिन पहले ही सेल एक्सेस करने का मौका मिलेगा. यानी 17 से सेल शुरू होगी लेकिन प्राइम मेम्बर एक दिन पहले एक्सेस कर पाएंगे. आपको बताते हैं कि इस सेल में टॉप डील्स कौन सी है. >> 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Poco M2 की कीमत 10499 रूपये होगी. >> Poco M2 और Poco M2 Pro स्मार्टफोन 4000 रुपये की छूट के साथ मिलेंगे। इन दोनों फोन्स को क्रमशः 10,499 रुपये और 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. >> Realme C11 6499 रूपये में आएगा. >> Realme Narzo 20 Pro और Realme N...