Skip to main content

Facebook का नया फीचर, यूजर्स बल्क में डिलीट कर सकेंगे अपने पुराने पोस्ट



सोशल मीडिया दिग्गज कंपनी Facebook एक नया फीचर पेश करने जा रही है, जो यूजर्स को बल्क में अपने पुराने पोस्ट को डिलीट करने का ऑप्शन देगा। मतलब अब यूजर्स के पास एक-एक पोस्ट डिलीट करने का झंझट नहीं होगा। कंपनी ने मंगलवार को ऐलान किया कि वो Manage Activity फीचर को जल्द अपडेट करेगा। इसकी मदद से यूजर्स पुरानी फोटो को डिलीट कर पाएंगे,  जिन्हें कभी काफी संख्या में पोस्ट तो कर दिया था। लेकिन, आज के वक्त में इन पोस्ट का कोई मतलब नहीं रह गया है। लेकिन साल दर साल फेसबुक पुराने पोस्ट को रिमाइंड कराता रहता है। अब इस मुसीबत से जल्द छुटकारा मिल सकता है।

कैसे कर पाएंगे पोस्ट को मैनेज

Manage Activity टूल पुराने पोस्ट को मैनेज करने के दो ऑप्शन देता है। यूजर्स पुराने पोस्ट को Archive में डाल सकता है। दूसरे ऑप्शन में यूजर्स पोस्ट को पूरी तरह से नष्ट कर सकता है। पोस्ट को Archive में डालने का मतलब है कि वो पोस्ट अन्य विजिटर्स या फिर आपके दोस्तों को नहीं दिखेगी। वहीं Trash फोल्डर में पोस्ट को डालने पर संबंधित पोस्ट 30 दिनों तक फोन में मौजूद रहता है। इसके बाद यह पूरी तरह से डिलीट हो जाता है। इसका फायदा यह होगा कि यूजर्स 30 दिनों के भीतर पुराने पोस्ट को वापस हासिल कर सकेंगे। इस तरह यूजर्स बल्क में पोस्ट डिलीट कर अपनी टाइमलाइन को मैनेज कर सकेगा।

Facebook यूजर्स की मदद के लिए फिल्टर भी देगा। जिसकी मदद से यूजर्स एक खास डेट और खास लोगों के पोस्ट को आसानी से ढूढ़ सकेगा। कंपनी के मुताबिक, Manage Activity tool सबसे पहले मोबाइल ऐप और फेसबुक लाइट के लिए आएगा। इसके बाद Facebook Web  यूजर्स इसका फायदा उठा सकेंगे। बता दें कि लॉकडाउन के दौर में Facebook की तरफ से यूजर्स के लिए कई तरह के नए फीचर्स ऑफर किए जा रहे हैं।'


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...