Skip to main content

जल्द Facebook ला रहा है एक धांसू फीचर! यूजर्स को पहली बार मिलेंगी कई सहूलियतें, जानिए कैसे करेगा काम?



भारत में सबसे ज्यादा चलने वाली सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक (Facebook)जल्द एक नया फीचर लाने वाली है. फेसबुक अपने मेसेंजर ऐप (Facebook Messenger App) के लिए नए फीचर की टेस्टिंग कर रही है. इस फीचर से मेसेंजर ऐप के यूजर्स को एडिशनल सिक्यॉरिटी मिलेगी. Engadget की रिपोर्ट के मुताबिक इस फीचर से मेसेंजर ऐप को बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन टूल मिलेगा जिसका इस्तेमाल यूजर फेस आईडी या फिंगरप्रिंट के जरिए कर सकेंगे. आपको बता दें कि ये फीचर वॉट्सऐप में पहले से मौजूद है. इस फीचर के जरिए यूजर ऐप में लॉक की टाइमिंग भी सेट कर सकेंगे जैसा कि वॉट्सऐप में होता है.

नए फीचर में होगा खास

इस फीचर की मदद से यूजर्स को ऐप को लॉक करने के लिए 4 ऑप्शन मिलेते हैं. इसमें एक विकल्प 'आफ्टर आई लीव मेसेंजर' का है. यानी जैसे ही आप ऐप से बाहर निकलेंगे ऐप लॉक हो जाएगा. इसके अलावा आप 1 मिनट, 15 मिनट और 1 घंटे का ऑप्शन चुन सकेंगे.


वॉट्सऐप ऐप लॉक से ज्यादा से काम करेगा 

मेसेंजर पर यह फीचर ठीक वैसे ही काम करेगा जैसे वॉट्सऐप पर करता है. हालांकि वॉट्सऐप पर यूजर्स को ऐप लॉक करने के लिए 3 विकल्प मिलते हैं लेकिन मेसेंजर में इसके लिए आपको चार ऑप्शन मिलेंगे.

चल रही है टेस्टिंग

फेसबुक के स्पोक्सपर्सन के मुताबिक अभी यह फीचर टेस्टिंग फेज में हैं और कुछ iOS यूजर्स इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. जल्द ही यह फीचर ऐंड्रॉयड यूजर्स के लिए भी उपलब्ध होगा.

सेफ्टी नोटिस फीचर भी ला चुका है फेसबुक

हाल ही में यूजर्स को स्कैम से बचाने के लिए फेसबुक ने 'सेफ्टी नोटिस' फीचर लांच किया था. इस फीचर की मदद से यूजर किसी भी सस्पीसियश ऐक्टिविटी का अलर्ट पा सकेंगे. यह फीचर यूजर्स को स्कैम पहचानने के बारे में भी जानकारी देता है.


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 


Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...