Skip to main content

Facebook का नया फीचर, यूज़र्स बंद कर सकेंगे नेताओं के राजनीतिक विज्ञापन



सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook एक नया फीचर ला रहा है, जिसमें नेताओं के पॉलिटिकल ऐड को ऑफ किया जा सकेगा। फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने इसका ऐलान किया है।फेसबुक ने यह कदम इस साल नवंबर में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनज़र उठाया है। दरअसल पिछले माह फेसबुक को नेताओं के  विज्ञापन दिखाने को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से ही फेसबुक ने यह कदम उठाया है। पहले भी दुनियाभर में फेसबुक पर चुनाव को प्रभावित करने के आरोप लगते रहे हैं।

कंपनी ने बताया कि फेसबुक पर आज के बाद अगर कोई पॉलिटिकल ऐड या सोशल ऐड जारी करता है, तो लोगों को  एक पॉप-अप मैसेज दिखेगा, जो बताएगा कि इस ऐड को किसने और कितने पैसों में जारी किया है। Facebook के टर्न ऑफ फीचर की शुरुआत सबसे पहले अमेरिका में होगी। हालांकि जल्द इसकी शुरुआत भारत समेत अन्य देशों में हो सकती है। कंपनी की तरफ से इस बारे में जानकारी दी गई है। जुकरबर्ग के बयान के मुताबिक अगले कुछ हफ्तों में अमेरिका में लोग सभी तरह के सोशल मुद्दों, इलेक्टोरल और पॉलिटिकल ऐड को टर्न ऑफ कर पाएंगे। हालांकि इसके बावजूद एक आम नागरिक होने के नाते आपको Facebook की तरफ से वोटिंग का रिमाइंडर मिलेगा।

Facebook यूजर setting ऑप्शनमें जाकर Facebook और Instagram के पॉलिटिकल और सोशल मुद्दों वाले ऐड को टर्न ऑफ कर पाएंगे। Facebook के वाइस प्रेसिडेंट (प्रोडक्ट मैनेजर) Naomi Gleit ने बताया कि पॉलिटिकल पार्टी के ऐड के बारे में यूजर को रिपोर्ट करना होगा। इसके लिए पॉलिटिकल पार्टी के विज्ञापन के राइट कार्नर पर क्लिक करके रिपोर्ट किया जा सकेगा। बता दें कि इससे पहले Twitter ने सभी तरह के पॉलिटिकल पोस्ट पर बैन कर चुका है। Facebook ने बताया कि उसकी तरफ से एक नया वोटिंग इन्फॉर्मेशन सेंटर बनाया जा रहा है। जहां लाखों यूजर को वोटिंग और उससे जुडी साडी सटीक जानकारी मिल सकेगी।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...