Skip to main content

Flipkart फ्लाइट बुकिंग पोर्टल हुआ लाइव, मुफ्त में सफर करने का मौका, इन स्टेप्स को फॉलो कर बुक करें टिकट



इंडियन ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart का Flight बुकिंग पोर्टल लाइव हो गया है, जहां से घरेलू और इंटरनेशनल फ्लाइट्स बुक की जा सकती हैं। कंपनी का दावा है कि पोर्टल को सस्ती फ्लाइट टिकट मुहैया कराने के इरादे से शुरू किया गया है। यूजर्स कंपनी के वेबसाइट या फिर www.flipkart.com/travel/flights पर जाकर टिकट की बुकिंग की जा सकती है।

डिस्काउंट और ऑफर

Flipkart पोर्टल से फ्लाइट बुकिंग पर कंपनी की तरफ से कई तरह के ऑफर दिए जा रहे हैं। पहली बार इस पोर्टल से टिकट बुक करने वाले ग्राहक FKNEW10 कूपन का इस्तेमाल करके टिकट प्राइस पर 10 फीसदी डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं। वहीं FKDOM कूपन कोड से घरेलू उड़ाने पर 2,500 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा Flipkart राउंड ट्रिप की बुकिंग पर RNDTRIP का इस्तेमाल करके 600 रुपए ऑफ का फायदा उठा सकेंगे। वहीं FLYTWO कूपन कोड का इस्तेमाल करके 750 रुपए का डिस्काउंट हासिल किया जा सकता है।

ऐसे बुक करें फ्लाइट टिकट

ग्राहक को सबसे पहले www.flipkart.com/travel/flights वेबसाइट पर विजट करना होगा, जहां आपको फ्लाइट बुकिंग ऑप्शन दिखेगा। पोर्टल के टॉप पर आपको One way और Round Trip का ऑप्शन दिखेगा। उसके नीचे सर्च फ्लाइट का टिकट दिखेगा।

यूजर फ्लाइट सर्च पेज पर कहां से कहां को जाना है और किस डेट को जाना है। यह सारी जानकारी फिल करके फ्लाइट सर्च कर सकते हैं। इसके बाद आपको कई कंपनियों की फ्लाइट दिखेंगी। फ्लाइट सेलेक्ट करने पर आपको 10 डिजटल का मोबाइल दर्ज करना होगा। मोबाइल नंबर की जगह मेल आईडी यूज करने का ऑप्शन भी मिलेगा।

इसके बाद आपके नंबर या फिर मेल पर एक ओटीपी भेजा जाएगा, जिसे दर्ज करके वेरिफेशन प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। फिर फ्लाइट बुकिंग ऑप्शन आएगा, जहां आपको अपना First Name, Last Name और Nationality दर्ज करनी होगी। इसके बाद Save का ऑप्शन आएगा। फिर पेमेंट ऑप्शन को पूरा करने के बाद फ्लाइट बुक हो जाएगी। डिस्काउंट ऑफर का फायदा उठाने के लिए यूजर्स को सर्च फ्लाइट के मेन पेज पर कई तरह के डिस्काउंट ऑफर दिखेंगे, जिस पर क्लिक करने डिस्काउंट ऑफर का फायदा उठाया जा सकता है। 

मुफ्त में सफर करने का होगा मौका

इसके अलावा Flipkart ग्राहकों के पास मुफ्त में फ्लाइट में सफर करने का मौका होगा। हालांकि इसका फायदा उन्हीं ग्राहकों को मिलेगा, जिनके पास Flipkart के Super Coin होंगे। बता दें यह सुपर क्वाइन Flipkart से खरीदारी करने पर ग्राहकों को मिलते हैं। इसका इस्तेमाल करके ग्राहक टिकट के प्राइस में कटौती कर सकते हैं। वहीं ज्यादा क्वाइन होने पर मुफ्त में सफर करने का भी मौका होगा। साथ ही ग्राहक EMI पर टिकट बुक कर पाएंगे। हालांकि शुरुआत में 10 फीसदी अमाउंट देना होगा।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...