Skip to main content

Google Map पर जल्द सुनाई दे सकती है अमिताभ बच्चन की आवाज़



रास्ता पता करने के लिए हम गूगल मैप (Google Map) का इस्तेमाल करते हैं. सोचिए किसी दिन आप नैविगेशन फीचर इस्तेमाल करने के लिए  गूगल मैप ओपन करें और आपको रास्ता समझाने के लिए अमिताभ बच्चन(Amitabh Bachchan) की आवाज़ सुनाई दे. जी हां ऐसा बहुत जल्द होने वाला है. एक रिपोर्ट के मुताबिक गूगल मैप इंडिया की टीम ने वॉइस डाइरेक्शन (voice direction) के लिए फिल्मों के स्टार अमिताभ बच्चन से कॉन्टैक्ट किया है. ये एक ऐसा फीचर जिसमें कुछ लोग वॉइस ऑन करके रखते हैं बाकि एक ही आवाज़ बार-बार सुनके बोर होने वाले कई बार इसे म्यूट भी कर देते हैं.

मिड डे की रिपोर्ट्स के मुताबिक, गूगल अपने गूगल मैप के लिए अमिताभ बच्चन की आवाज की मदद ले सकते हैं. इसको लेकर उनसे से बातचीत चल रही है, लेकिन फिलहाल ये कॉन्ट्रैक्ट अभी साइन नहीं किया गया है. जानकारी के लिए बता दें कि इस वक्त गूगल मैप नेविगेशन में न्यूयॉर्क के कैरन जेकब्सन की आवाज सुनाई देती है.

Google Map में आया नया फीचर



गूगल ने अपने मैप में एक नया फीचर शुरू किया है, जिससे यूज़र्स को COVID-19 से जुड़ी यात्राओं के प्रतिबंध का अलर्ट मिलेगा. गूगल ने बताया कि इस नए फीचर से यूज़र्स चेक कर सकेंगे कि किसी विशेष समय में स्टेशन पर कितनी भीड़ कितनी हो सकती है, या अगर एक निश्चित रूट पर बसें सीमित समय पर चल रही हैं या नहीं.

गूगल ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया कि उसने अपने इस ट्रांजिट अलर्ट फीचर को अर्जेंटीना, फ्रांस, नीदरलैंड, युनाइटेड स्टेट्स और यूनाइटेड किंगडम में शुरू किया गया है. बताया गया कि गूगल मैप के इस नए फीचर की मदद से यूज़र्स प्रतिबंधित सीमाओं की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे.

Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...