Skip to main content

Google Maps में जुड़ा एक और नया फीचर, अब लोकेशन शेयर करना हुआ और भी आसान



Google Maps के लिए एक नया अपडेट रोल आउट किया गया है। इस नए अपडेट के साथ ही Google Maps की लोकेशन शेयरिंग फीचर को अपग्रेड किया गया है। अब यूजर्स अपने लोकेशन को प्लस कोड्स के जरिए शेयर कर सकेंगे। Google Maps में ये फीचर फिलहाल एंड्रॉइड यूजर्स के लिए जोड़ा गया है। आपको बता दें कि Google Maps में प्लस कोड का विकल्प अगस्त 2015 से ही मौजूद है लेकिन जो नया बदलाव आया है उसमें यूजर्स प्लस कोड्स को एक्सपेंड करके इसका इस्तेमाल आसानी से एग्जेक्ट लोकेशन पर पहुंचने के लिए कर सकेंगे।

आपको बता दें कि नेविगेटर्स के लिए प्लस कोड एक डिजिटल अड्रेस होता है जो कि लॉन्गिट्यूड और लैटिट्यूड को-ओर्डिनेशन के जरिए क्रिएट होती है। Google Maps नेविगेटिंग ऐप में ग्लोबल पॉजीशनिंग सिस्टम (GPS) के द्वारा इन लॉन्गिट्यूड और लैटिट्यूड को जेनरेट किया जाता है। क्रिएट किए गए डिजिटल अड्रेस में प्लस कोड जेनरेशन टेक्नोलॉजी को रोल आउट किया गया है।

Google Maps के डायरेक्टर प्रोग्राम मैनेजमेंट, डेविड मार्टिन ने अपने स्टेटमेंट में कहा कि प्लस कोड को जेनरेट करने वाली टेक्नोलॉजी भी एक ओपन सोर्स कोड है, जिसका मतलब है कि यह टेक्नोलॉजी सस्ती और इस्तेमाल करने के लिए फ्री है, तो कोई भी यह देख सकता है कि यह टेक्नोलॉजी किस तरह से काम करता है और इसके आधार पर अपने ऐप को डेवलप कर सकते हैं।

Google Maps में शेयर किए गए लोकेशन में प्लस कोड को देखने के लिए यूजर्स को मैप में मौजूद ब्लू डॉट पर टैप करना होगा। या फिर यूजर चाहे तो किसी भी स्पॉट पर लॉन्ग प्रेस करके वहां पिन मार्क करके कोड प्राप्त कर सकता है। इस प्लस कोड फीचर के अलावा Google Maps में कई और नई चीजें जोड़ी गई हैं, जिनमें नियरबाई प्लेसेज को देखकर पार्किंग को सेव करना शामिल है। जैसे ही आपके स्क्रीन पर प्लस कोड दिखाई देता है आप उसे कॉपी कर सकेंगे और उसे अपने कॉन्टैक्ट्स को शेयर कर सकेंगे। इसे वॉट्सऐप के साथ-साथ टेक्स्ट मैसेज या अन्य मैसेजिंग टूल के जरिए शेयर किया जा सकेगा।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...