Skip to main content

Google Pay की नई सुविधा, आसपास के रीजन में खुली दुकानों की मिलेगी जानकारी, बुक कर पाएंगे एलपीजी सिलेंडर



Google Pay ने कोविड-19 की वजह से जारी लॉकडाउन में यूजर्स की परेशानी कम करने के इरादे से एक नई सुविधा शुरू की है। इसकी मदद से अब यूजर्स Google Pay से सीधे गैस सिलेंडर बुक कर सकेंगे। साथ ही अपने आसपान के क्षेत्र में कौन सी दुकान और स्टोर खुले हैं और कहां पर जरूरत के सामान मौजूद हैं। इसकी जानकारी Google Pay से हासिल कर सकेंगे। Google Pay ने पिछले माह Nearby Spot सर्विस शुरू की थी, जो पहले तक 15 शहारों में मौजूद थी। अब कंपनी ने इसके दायरे का विस्तार करके 35 शहरों तक कर दिया है।

Google pay की Nearby Spot सुविधा न सिर्फ कस्टमर के लिए बल्कि व्यापारियों के लिए भी फायदेमंद साबित होगी। इस सुविधा के तहत व्यापारी अब अपने व्यवसाय के घंटे के बारे में, सोशल डिस्टेंसिंग के उपायों, स्टोर पर आवश्यक सामान स्टॉक के बारे में जानकारी दे सकते हैं। इसके अतिरिक्त, मुंबई के Google Pay यूजर्स यह भी देख सकते हैं कि स्टोर किसी कंटेंट जोन में मौजूद है या नहीं। Google pay के जरिए देशभर के यूजर्स HP Gas, Bharat Petroleum और Indane से अपने रसोई गैस सिलेंडर भी बुक कर सकते हैं और डिजिटल रूप से भुगतान कर सकते हैं। सभी तीन सेवा प्रदाता अब Google Pay के सभी यूजर्स के लिए लाइव हैं।

Google Pay पूरे भारत में लाखों यूजर्स को मोबाइल रिचार्ज बिल भुगतान, पीयर टू पीयर पेमेंट और पीयर टू मर्चेंट पेमेंट में डिजिटल रूपसे भुगतान करने में मदद करता है। कोविद -19 प्रयासों की सहायता के लिए, Google Pay ने एक CoronaVirus स्पॉट भी लॉन्च किया है जो यूजर्स को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय से नवीनतम, आधिकारिक सुरक्षा दिशा निर्देश प्रदान करता है, और राहत कार्यों का समर्थन करने के लिए दान स्वीकार करके विभिन्न चैरिटी संगठनों से भी जुड़ता है।

इन शहरों में मिलेगी Google Pay की नई सुविधा

तेलंगाना: हैदराबाद, रंगारेड्डी, सिकंदराबाद

कर्नाटक: बेंगलुरु, मैसूरु

महाराष्ट्र: मुंबई, पुणे, नागपुर, नवीमुंबई, पिंपरी-चिंचवाड़

दिल्लीएनसीआर: नईदिल्ली

हरियाणा: गुरुग्राम, फरीदाबाद

तमिलनाडु: चेन्नई

गुजरात: सूरत, अहमदाबाद

राजस्थान: जयपुर

बिहार: पटना

उत्तरप्रदेश: वाराणसी, लखनऊ, गाजियाबाद, प्रयागराज, कानपुर, नोएडा, ग्रेटरनोएडा

आंध्रप्रदेश: विशाखापत्तनम

मध्यप्रदेश: इंदौर

पश्चिमबंगाल: कोलकाता

उड़ीसा: भुवनेश्वर

पंजाब: लुधियाना, साहिबजादा अजीत सिंह नगर,चंडीगढ़

केरल: तिरुवनंतपुरम, कोच्चि, एर्नाकुलम



Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...