Skip to main content

Google ने Play Store से हटाए तीस से ज्यादा पॉपुलर फोटो एडिंटिंग ऐप्स



Google ने अपने ऐप स्टोर Google Play Store से तीस पॉपुलर ऐप्स को रिमूव किया है। गूगल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ये ऐप्स में कई खामियां हैं जो यूजर्स के लिए खतरा हो सकते हैं। इनमें से कई ऐप्स फोटो एडिट करने वाले हैं जो फोटो में ब्यूटी फिल्टर के लिए यूज किए जाते हैं। ये सभी ऐप्स अब गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड नहीं की जा सकती हैं। इन ऐप्स को करीब 20 मिलियन यूजर्स अपने पोन में यूज कर रहे हैं। अगर इनमें से कुछ ऐप्स को आप यूज कर रहे हैं तो अपने फोन से अनइंस्टॉल कर दें। 

गूगल प्ले स्टोर से हटाई कई 30 से ज्यादा ऐप्स में में कई थर्ड पार्टी सेल्फी ऐप्स यूजर्स के लिए काफी खतरनाक हैं। सिक्योरिटी रिसर्चस WhiteOps के मुताबिक, इनमें से कई एप्स यूजर्स के फोन में अनचाहे एड की बरसात करते हैं। इतना ही नहीं बिना किसी लिंक को क्लिक किए यूजर्स के फोन में दूसरे वेबसाइट्स को ओपन कर देते हैं। इनमें से कई ऐप्स को यूजर्स एक बार डाउनलोड तो कर देते हैं लेकिन उनके लिए ऐप को डिलीट करना नामुमकिन हो जाता है।

गूगल ने इन ऐप्स को किया रिमूव

Yoriko Camera
Solu Camera
Lite Beauty Camera
Beauty Collage Lite
Beauty and Filters camera
Photo Collage and beauty camera
Gaty Beauty Camera
Pand Selife Beauty Camera
Cartoon Photo Editor and Selfie Beauty Camera
Benbu Seilfe Beauty Camera
Pinut Selife Beauty and Photo Editor
Mood Photo Editor and Selife Beauty Camera
Rose Photo Editor and Selfie Beauty Camera
Selife Beauty Camera and Photo Editor
Fog Selife Beauty Camera
First Selife Beauty Camera and Photo Editor
Vanu Selife Beauty Camera
Sun Pro Beauty Cameraa
Funny Sweet Beauty Camera
Little Bee Beauty Camera
Beauty Camera and Photo Editor Pro
Grass Beauty Camera
Ele Beauty Camera
Flower Beauty Camera
Best Selfie Beauty Camera
Orange Camera
Sunny Beauty Camera
Pro Selfie Beauty Camera
Selfie Beauty Camera Pro
Elegant Beauty Cam-2019

WhiteOps के रिसर्चस का कहना है कि ये सभी ऐप्स काफी कॉमन हैं जो कि फोटो एडिंग के लिए यूज होते हैं। इनमें से कई के जरिए यूजर्स अपने सेल्फी ऐप्स ब्यूटी फिल्टर यूज करने के लिए होता है। ये ऐप्स यूजर्स को काफी ऐड दिखाते हैं।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Thomson ने तीन नई वॉशिंग मशीन भारत में की लॉन्च, बजट रेंज में है कीमत

इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Thomson ने भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए 6.5 किलोग्राम, 7.5 किलोग्राम और 10.5 किलोग्राम क्षमता वाली तीन नई वॉशिंग मशीन लॉन्च की हैं। इनमें पहली दो टॉप-लोड मॉडल है, जबकि तीसरी फ्रंट-लोड मॉडल है। खास बात यह है कि तीनों वॉशिंग मशीन को भारतीय यूजर्स के हिसाब से तैयार किया गया है और इन्हें 5-स्टार की रेटिंग मिली है। तो आइए जानते हैं Thomson की नई वॉशिंग मशीन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से... Thomson की नई वॉशिंग मशीन की कीमत कंपनी ने नई वॉशिंग मशीन के 6.5 किलोग्राम वाले मॉडल की कीमत 11,499 रुपए और 7.5 किलोग्राम वाले मॉडल की कीमत 12,999 रुपए रखी है। वहीं, इसके 10.5 किलोग्राम वाले मॉडल की कीमत 22,999 रुपए है। ग्राहकों को तीनों वॉशिंग मशीन पर 2 साल की वारंटी के साथ इनकी मोटर पर 5 साल की वारंटी मिलेगी। वहीं, तीनों वॉशिंग मशीन की बिक्री 1 सितंबर से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। Thomson की टॉप-लोड वाली वॉशिंग मशीन के फीचर्स Thomson की 6.5 किलोग्राम और 7.5 किलोग्राम क्षमता वाली वॉशिंग मशीन में सिक्स एक्शन Pulsator वॉश फीचर दिया गया है, जिस...

Google Pixel 4a का डिज़ाइन हुआ लीक, कंपनी के स्टोर पर दिखाई दिया रेंडर

Google Pixel 4a का रेंडर गूगल कनाडा स्टोर पर कुछ समय के लिए लिस्ट किया गया था, जिसमें आगामी स्मार्टफोन के डिज़ाइन की जानकारी का खुलासा हुआ है। गूगल पिक्सल 4ए स्मार्टफोन मई में I/O डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में लॉन्च होना था, लेकिन COVID-19 महामारी के चलते यह लॉन्च इवेंट रद्द कर दिया गया। तब से पिक्सल 4ए कई लीक्स में सामने आ चुका है, लेकिन गूगल ने फिलहाल इसके आधिकारिक लॉन्च के बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। हालांकि, ऑनलाइन स्टोर के जरिए सामने आए इस लेटेस्ट रेंडर से मालूम चलता है कि गूगल ने अभी Pixel 4A सीरीज़ की आस छोड़ी नहीं है, भविष्य में शायद इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। Google Canada Store  वेबसाइट पर  Pixel 4a  का रेंडर गलती से Nest Wi-Fi carousel बैनर के साथ लिस्ट कर दिया गया था। हालांकि, यह लिस्टिंग बेहद ही कम समय के लिए लाइव हुई थी, लेकिन  Verge  की नज़र इस लिस्टिंग पर पड़ ही गई। लिस्ट हुए रेंडर की बात करें, तो पिक्सल 4ए स्मार्टफोन में होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन फ्रंट पैनल पर दिया गया था, कैमरा कटआउट स्क्रीन के ऊपरी बायीं ओर स्थित था। वहीं, पिक्...