Skip to main content

Google ने जारी किया सॉफ्टवेयर अपडेट, घर के वाईफाई की स्पीड हो जाएगी तेज



Google ने एक सॉफ्टवेयर अपडेट रोलआउट किया है जो कि  Nest Wifi और Google Wifi  के लिए होगा. इस अपडेट के बाद वर्क फ्रॉम होम, विडियो कालिंगऔर गेमिंग पहले के मुकाबले ज्यादा आसान हो जाएगी. Google Nest के प्रोडक्ट मैनेजर संजय नोरोन्हा ने बताया कि अपडेट के बाद wi-fi कनेक्शन की सिक्योरिटी और स्टेबिलिटी बढ़ जाएगी। साथ ही डिवाइस तेजी से वाई-फाई रेडियो चैनलों पर मूव करेगी। 

Google की तरफ से बताया गया कि अपडेट के बाद यूजर को एक ऑप्शन मिलेगा, जिसमें यूजर्स अपनी डिवाइस को वाईफाई प्रायोरिटी लिस्ट में डाल सकेगा। मतलब वाईफाई प्योरिटी लिस्ट वाली डिवाइस में तेज इंटरनेट स्पीड मिलेगी। कहने का ,मतलब अगर वाईफाई से 10 डिवाइस कनेक्टेड है तो इसमें प्रायोरिटी लिस्ट वाली डिवाइस में सबसे तेज इंटरनेट स्पीड मिलेगी। इसका सबसे ज्यादा फायदा work-from-home यूजर्स को मिलेगा। यह अपडेट पूरी तरह से ऑटोमेटिक होगा। इसके लिए यूजर्स को किसी तरह की सेटिंग में बदलाव नहीं करना होगा।


इस अपडेट का यह फायदा भी होगा कि अगर आपकी पूरी फैमिली एक वक्त पर ऑनलाइन है तो पता किया जा सकेगा कि आपको कितने इंटरनेट स्पीड की जरूरत है। आमतौर पर एक वीडियो कॉल के लिए 5mbps स्पीड की जरुरत होती है। लेकिन वाईफाई कनेक्शन में डाउनलोडिंग और अपलोडिंग स्पीड अलग होती है। ऐसे में आपको तय करना होगा कि अपलोडिंग स्पीड कम से कम 5mbps हो।

संजय नोरोन्हा ने बताया कि जिस वक्त वीडियो क्वालिटी खराब हो उस वक्त एक भी करना चाहिए और अगर आप नेटवर्क की भीड़ को देख रहे हैं, तो राउटर को रिबूट करने डिवाइस को दोबारा से कनेक्ट करना चाहिए। नोरोन्हा ने कहा कि हमने Next Wifi को एक मेस सिस्टम की तरह बनाया है, क्योंकि मल्टीप्ल प्वाइंट्स एक साथ एक सहज, सिंगल नेटवर्क बनाने के लिए काम करते हैं। यह प्रणाली आपके सभी कनेक्टेड डिवाइस के लिए लगातार मजबूत कवरेज प्रदान करती है।

Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...