Skip to main content

HP ने भारत में दो इंटेल लैपटॉप किए लॉन्च



HP 14s (2020) और HP Pavilion x360 14 (2020) को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। दोनों नए एचपी लैपटॉप पारंपरिक वाई-फाई सपोर्ट और 4जी एलटीई कनेक्टिविटी के साथ आते हैं। नया एचपी 14एस 10वीं जेनरेशन के intel Core i3 और Core i5 प्रोसेसर के साथ आता है और इसमें 78 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो वाला डिस्प्ले मिलता है। दूसरी ओर, नया एचपी पवेलियन एक्स360 14 लैपटॉप 82.47 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो वाले डिस्प्ले के साथ आता है। दोनों एचपी मॉडल Windows 10 के साथ आते हैं और इनमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है।
 

HP 14s (2020), HP Pavilion x360 14 (2020) price in India, launch offers

भारत में एचपी 14एस (2020) के Intel Core i3 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम कॉन्फिगरेशन की कीमत 44,999 रुपये है, जबकि 8 जीबी रैम के साथ Intel Core i5 प्रोसेसर विकल्प की कीमत 64,999 रुपये है। दोनों वेरिएंट सभी एचपी वर्ल्ड स्टोर्स और एचपी ऑनलाइन स्टोर के जरिए खरीदे जा सकते हैं। दूसरी ओर, भारत में एचपी पवेलियन एक्स360 14 (2020) की कीमत 84,999 रुपये है। यह लैपटॉप 1 जुलाई से खरीद के लिए उपलब्ध होगा।

HP 14s (2020) और HP Pavilion x360 14 (2020) दोनों पर लॉन्च ऑफर में Jio नेटवर्क पर छह महीने का मुफ्त डेटा एक्सेस (1.5 जीबी प्रति दिन) शामिल है। इसके अलावा ग्राहकों को खरीद के शुरुआती छह महीनों के बाद जियो डेटा प्लान पर 30 प्रतिशत की छूट भी मिलेगी।
 

HP 14s (2020) specifications, features

एचपी 14एस (2020) में 14 इंच का फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है, जिसमें 250 निट्स ब्राइटनेस और 45 प्रतिशत एनटीएसटी कलर गैमट ​​है। नोटबुक 10th Gen Intel Core i5 प्रोसेसर पर काम करता है, जो Intel UHD ग्राफिक्स और 8 जीबी डीडीआर4-2666 एसडीरैम की जुगलबंदी के साथ आता है। HP ने इसमें 1 टीबी 5400 आरपीएम साटा एडीडी और 256 जीबी पीसीआईई एनवीएमई एम.2 एसएसडी स्टोरेज विकल्प भी दिए हैं।

4G कनेक्टिविटी को सक्षम करने के लिए, नए एचपी 14एस में एक इन-बिल्ट इंटेल एक्सएमएम 7360 4जी एलटीई 6 मॉडम और एक समर्पित सिम कार्ड स्लॉट आता है। अन्य कनेक्टिविटी विकल्पों में डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, एक एचडीएमआई 1.4 बी, दो यूएसबी टाइप-ए पोर्ट और एक हेडफोन/माइक्रोफोन कॉम्बो शामिल हैं। लैपटॉप एचपी ट्रू विज़न 720पी एचडी वेब कैमरा के साथ आता है और इसमें डिज़िटल इंटीग्रेटेड डुअल-एरे माइक्रोफोन आते हैं। इसके अलावा आपको एक मल्टी-फॉर्मेट एसडी कार्ड रीडर भी मिलता है।

एचपी 14 एस (2020) एक फुल साइज़, आइलेंड-टाइप कीबोर्ड के साथ आता है। नोटबुक एक तीन-सैल 41Wh लिथियम-आयन बैटरी से लैस आता है। इसका वज़न 1.53 किलोग्राम है।
 

HP Pavilion x360 14 (2020) specifications, features

HP Pavilion x360 14 (2020) लैपटॉप 14-इंच के फुल-एचडी डिस्प्ले के साथ आता है और इसमें 10वीं जेनरेशन का इंटेल कोर आई5 प्रोसेसर दिया गया है। यह इंटेल आईरिस प्लस ग्राफिक्स के साथ आता है। नोटबुक में 4जी सिम कार्ड स्लॉट शामिल है और यह यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है। इसमें हैंड्स-फ्री एक्सेस के लिए अमेज़न एलेक्सा वेक ऑन वॉयस फीचर दिया गया है। यह डुअल स्पीकर्स से लैस है, जो B&O Audio और एचपी ऑडियो बूस्ट पर काम करता है। इसके अलावा कंपनी का दावा है कि लैपटॉप एक बार चार्ज होने पर 11 घंटे का बैकअप दे सकता है।

Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Thomson ने तीन नई वॉशिंग मशीन भारत में की लॉन्च, बजट रेंज में है कीमत

इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Thomson ने भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए 6.5 किलोग्राम, 7.5 किलोग्राम और 10.5 किलोग्राम क्षमता वाली तीन नई वॉशिंग मशीन लॉन्च की हैं। इनमें पहली दो टॉप-लोड मॉडल है, जबकि तीसरी फ्रंट-लोड मॉडल है। खास बात यह है कि तीनों वॉशिंग मशीन को भारतीय यूजर्स के हिसाब से तैयार किया गया है और इन्हें 5-स्टार की रेटिंग मिली है। तो आइए जानते हैं Thomson की नई वॉशिंग मशीन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से... Thomson की नई वॉशिंग मशीन की कीमत कंपनी ने नई वॉशिंग मशीन के 6.5 किलोग्राम वाले मॉडल की कीमत 11,499 रुपए और 7.5 किलोग्राम वाले मॉडल की कीमत 12,999 रुपए रखी है। वहीं, इसके 10.5 किलोग्राम वाले मॉडल की कीमत 22,999 रुपए है। ग्राहकों को तीनों वॉशिंग मशीन पर 2 साल की वारंटी के साथ इनकी मोटर पर 5 साल की वारंटी मिलेगी। वहीं, तीनों वॉशिंग मशीन की बिक्री 1 सितंबर से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। Thomson की टॉप-लोड वाली वॉशिंग मशीन के फीचर्स Thomson की 6.5 किलोग्राम और 7.5 किलोग्राम क्षमता वाली वॉशिंग मशीन में सिक्स एक्शन Pulsator वॉश फीचर दिया गया है, जिस...

Google Pixel 4a का डिज़ाइन हुआ लीक, कंपनी के स्टोर पर दिखाई दिया रेंडर

Google Pixel 4a का रेंडर गूगल कनाडा स्टोर पर कुछ समय के लिए लिस्ट किया गया था, जिसमें आगामी स्मार्टफोन के डिज़ाइन की जानकारी का खुलासा हुआ है। गूगल पिक्सल 4ए स्मार्टफोन मई में I/O डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में लॉन्च होना था, लेकिन COVID-19 महामारी के चलते यह लॉन्च इवेंट रद्द कर दिया गया। तब से पिक्सल 4ए कई लीक्स में सामने आ चुका है, लेकिन गूगल ने फिलहाल इसके आधिकारिक लॉन्च के बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। हालांकि, ऑनलाइन स्टोर के जरिए सामने आए इस लेटेस्ट रेंडर से मालूम चलता है कि गूगल ने अभी Pixel 4A सीरीज़ की आस छोड़ी नहीं है, भविष्य में शायद इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। Google Canada Store  वेबसाइट पर  Pixel 4a  का रेंडर गलती से Nest Wi-Fi carousel बैनर के साथ लिस्ट कर दिया गया था। हालांकि, यह लिस्टिंग बेहद ही कम समय के लिए लाइव हुई थी, लेकिन  Verge  की नज़र इस लिस्टिंग पर पड़ ही गई। लिस्ट हुए रेंडर की बात करें, तो पिक्सल 4ए स्मार्टफोन में होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन फ्रंट पैनल पर दिया गया था, कैमरा कटआउट स्क्रीन के ऊपरी बायीं ओर स्थित था। वहीं, पिक्...