Skip to main content

Huawei के नए इंटेलीजेंट वर्चुअल एजेंट ‘Celia’ की एंट्री, Alexa और Google Assistant से होगी टक्कर



Huawei ने  भारत में अपने नए इंटेलीजेंट वर्चुअल एजेंट Celia को भारत में  पेश कर दिया है, जहाँ भारत में इसका मुकाबला पहले से मौजूद Alexa और Google Assistant से होगा। यह Huawei का इन-हाउस प्रोडक्ट है, जो Alexa की तरह ही काम करेगा। मतलब आप बोलकर अपने जरुरत की चीजे मंगा सकेंगे साथ ही और भी काम कर सकेंगे। यह फीचर इंटीग्रेटेड पार्ट के तौर पर कंपनी के सर्विस एप SUPPORT के साथ ही साथ वेबसाइट https://consumer.huawei.com/in/ पर उपलब्‍ध है और यह भारतीय यूजर्स की कहीं भी और किसी भी समय मदद करने के लिए तैयार है।

AI संचालित वर्चुअल असिस्‍टैंट “Hey Celia” कहने पर प्रतिक्रिया देता है और इसमें हर फील्‍ड के प्रश्‍नों और उपभोक्‍ता के सवालों का जवाब देने की क्षमता है। यह स्‍मार्ट असिस्‍टैंट 24*7 उपलब्‍ध है और नई सूचना अनुरोध की प्रोसेसिंग में बिना कोई देरी करे चैट से मानव एजेंट तक समस्‍या समाधान प्रदान करता है। Celia से एक नया फोन खरीदने के लिए कहते हैं, यह वारंटी संबंधी समस्‍या, डिवाइस की समस्‍या का पता लगाने और डिवाइस को रिपेयर के लिए भेजने से पहले सभी आवश्‍यक शर्तें पूरी करने की क्षमता है।

Huawei के मुताबिक Celia एक मल्‍टी-फंक्‍शन इंटरफेस, मल्‍टी-राउंड ऑपरेशन और उत्‍तर देने की विभिन्‍न शैलियों के साथ आता है, जिससे समझाना आसान हो जाता है। उत्‍तर को टेक्‍स्‍ट, लिंक्‍स, कलेक्‍शन, पिक्‍चर्स के साथ ही साथ Gif और jpg के रूप में प्रदर्शित किया जाता है। Celia सटीक उत्‍तर प्रदान करता है, जो तमाम मानकों और विशिष्‍टताओं पर आधारित हो सकता है और अनुरोध पर चैट को ऑनलाइन से मानव एजेंट को ट्रांसफर करता है।

Huawei के प्रवक्‍ता ने कहा कि हम अपने उपभोक्‍ताओं को लगातार नवीनतम टेक्‍नोलॉजी उपलब्‍ध कराने का प्रयास करते हैं। Celia के माध्‍यम से हम वैल्‍यू एडिशन करना चाहते हैं और व्‍यक्तिगत प्रश्‍नों को हल करने के जरिए सुविधा प्रदान करना चाहते हैं। यह एक इंटेलीजेंट असिस्‍टैंट की मदद के साथ कंट्रोल फंक्‍शन के लिए यूजर्स को सशक्‍त बनाता है। Huawei उपभोक्‍ता अनुभव को समृद्ध बनाने के लिए आगे भी निरंतर AI उत्‍पादों को पेश करेगी।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...