Skip to main content

Instagram में आ रहा है आवाज़ से जुड़ा ये नया फीचर, ऐसे आएगा आपके बहुत काम



इंस्टाग्राम (Instagram) अपने प्लैटफॉर्म के लिए ‘Voice Note’ फीचर पर काम कर रहा है. इस खास फीचर की मदद से यूजर्स अपने साथियो, दोस्तों या अपने आईडी में किसी के साथ भी स्टोरीज़, (Stories) मैसेजेस,(messages) वीडियो, (video status) स्टेटस आसानी से शेयर कर सकेंगे. मोबाइल डेवलपर और लीक्सटर एलेसेंड्रो पलाजी ने बताया कि ये नया फीचर लाइव कैप्शन में स्वचालित रूप से ऑडियो को वीडियो में बदल देगा. पलाजी ने एक ट्वीट करते हुए कहा, इंस्टाग्राम थ्रेड ऐप के एक नए फीचर वीडियो नोट पर काम कर रहा है.

ये फीचर वीडियो के ऑडियो को लाइव कैप्शन में बदल देगा जिसे रिकॉर्डिंग के साथ दिखाया जाएगा.  कहा जा रहा है कि ये फीचर उनके लिए बहुत काम आएगा, जिन्हें सुनने में तकलीफ होती है. इस फीचर के ज़रिए यूज़र्स को ये समझने में आसानी होगी कि उनके साथी उनसे क्या कहना चाहते है, जिसके बाद वो आसानी से अपना जवाब दे सकेंगे.

कर चुके हैं 50 लोगों से बात



इसके अलावा कुछ दिन पहले फेसबुक ने मैसेंजर रूम्स लॉन्च किया था, जिसके ज़रिए 50 लोगों से एक साथ वीडियो कॉलिंग की जा सकती है. फेसबुक ने मिली जानकारी के मुताबिक मैसेंजर रूम का इंटिग्रेशन वॉट्सऐप वेब और इंस्टाग्राम में भी दिया गया है. यानी कि वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम पर भी 50 लोगों से एक साथ बातें किया जा सकता है.

आइए बताते हैं कैसे यूज़ करें ये फीचर. इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए ऐप के डायरेक्ट मैसेज में जाएं. इसके बाद आपको वीडियो चैट का एक आइकन दिखेगा. इसके बाद आपको रूम क्रिएट करने का ऑप्शन मिलेगा. इसके बाद आप लोगों को रूम ज्वाइन करने के लिए इनवाइट भेज सकेंगे. वीडियो कॉलिंग के लिए आपके फोन में फेसबुक मैसेंजर ऐप का होना ज़रूरी है.


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...