Skip to main content

iPhone 12 के बॉक्स में नहीं होंगी ये चीज! लॉन्च होंगे चार मॉडल



दिग्गज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एप्पल इस साल संभवतः चार नए आईफोन 12 (iPhone 12) मॉडल लॉन्च कर सकती है। हालांकि इन स्मार्टफोन की लॉन्चिंग के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। लेकिन इनसे जुड़ी हुई कई लीक और अफवाहों आईफोन 12 (iPhone 12) की लॉन्चिंग से पहले ही बाजार गर्म कर रखा है। 

आईफोन 12 सीरीज की लॉन्चिंग से पहले एक ऐसी खबर आई है, जो इनके खरीदारों को रास नहीं आएगी। रिपोर्ट्स की मानें तो एप्पल इस आईफोन सीरीज के साथ बॉक्स में चार्जर और ईयरपॉड्स नहीं देगी।

iPhone 12 में नहीं मिलेगा चार्जर और ईयरपॉड्स!

एप्पल इस प्रकार के बड़े कदम उठाती रहती है। इससे पहले कंपनी ने अपने डिवाइसेस से 3.5 एमएम ऑडियो जैक हटा दिया था। उसके बाद से ही बाजार में ट्रू वायरलेस ईयरफोन्स की मांग बढ़ी है। यदि Barclay एनालिस्ट की रिपोर्ट सही है तो एप्पल एक और नया ट्रेंड शुरू कर सकती है, जिसमें लोग अब वायरलेस चार्जर को बढ़े।

एप्पल इस तरह के कई कदम पहले भी उठा चुकी है। जैसे कंपनी ने आईफोन 8 और आईफोन एक्स में ट्रू टोन प्रदान करना। आईफोन एक्सएस और आईफोन एक्स आर हेडफोन जैक हटाना, आईफोन 11 सीरीज में 3डी टच आईडी को रिमूव करना। किसी ना किसी तरह कंपनी के लिए यह सभी कदम पॉजिटिव साबित हुए हैं।

यूके आधारिक फाइनेंशियल कंपनी ने बताया कि इस बार आईफोन 12 के बॉक्स में यूजर्स को ईयरपॉड्स नहीं मिलेंगे। इसकी जानकारी पिछले महीने Ming-Chi Kuo ने भी दी थी। उन्होंने बताया था कि आईफोन 12 सीरीज का प्रोडक्शन 4 से 6 हफ्ते पीछे चल रहा है।

हालांकि एप्पल इन स्मार्टफोन को सितंबर में ही लॉन्च कर सकती है। Barclays एनालिस्ट ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि आईफोन 12 सीरीज में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप वाले दो हाई-इंड स्मार्टफोन होंगे। जिसमें LiDAR सेंसर मौजूद होगा, जो आईपैड प्रो 2020 के साथ इंट्रोड्यूस होगा। इसके साथ ही कंपनी इस बार आईपैड प्रो भी लॉन्च कर सकती है।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...