Skip to main content

JioFiber यूजर्स को इन प्लान्स के साथ मिल रहा है Amazon Prime का मुफ्त सब्सक्रिप्शन, जानें कैसे करें एक्टिव



Reliance Jio ने पिछले दिनों घोषणा की थी कि जल्द ही यूजर्स को Disney+ Hotstar का मुफ्त सब्स​क्रिप्शन उपलब्ध कराया जाएगा। लेकिन इससे पहले ही कंपनी ने JioFiber के साथ Amazon Prime का मुफ्त सब्सक्रिप्शन उपलब्ध करा दिया है। ऐसे में JioFiber अतिरिक्त चार्ज के बिना एक साल तक Amazon Prime का उपयोग कर सकते हैं। अगर आप JioFiber यूजर हैं तो आप Amazon Prime का मुफ्त सब्सक्रिप्शन का लाभ उठा सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको इसे एक्टिव करना होगा। 

इन प्लान्स के साथ मिलेगा Amazon Prime का फ्री सब्सक्रिप्शन

Reliance Jio ने अपने Jio Fiber प्लान्स के साथ एक साल तक Amazon Prime का मुफ्त सब्सक्रिप्शन देने की घोषणा की है। कंपनी की यह स्कीम गोल्ड, डायमंड, प्लेटिनम और टाइटेनियम प्लान्स के साथ उपलब्ध है। गोल्ड प्लान की कीमत 1,299 रुपये और डायमंंड प्लान की कीमत 2,499 रुपये है। जबकि प्लेटिनम और टाइटेनियम प्लान्स की कीमत 3,999 रुपये और 8,499 रुपये है। जिन यूजर्स के पास ये प्लान हैं वे Amazon Prime का मुफ्त सब्सक्रिप्शन प्राप्त कर सकते हैं।

ऐसे एक्टिवेट कर सकते हैं सब्सक्रिप्शन

JioFiber यूजर्स को एक साल के लिए Amazon Prime का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। जबकि इस सब्सक्रिप्शन की कीमत 999 रुपये है लेकिन JioFiber यूजर्स वन टाइम ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए यूजर्स को MyJio app ऐप में जाकर वहां दिए गए Activate Now के बेनर पर क्लिक करना है। बता दें कि यह ऑफर सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है। इसका लाभ कुछ चुनिंदा यूजर्स ही उठा सकते हैं। हालांकि चुनिंदा यूजर्स के बारे में स्पष्ट नहीं किया गया है। 

JioFiber में ऐड हुए कई ओटीटी प्लेटफॉर्म

JioFiber यूजर्स को Amazon Prime का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलने के साथ ही सेट-टॉप बॉक्स में कुछ ओटीटी प्लेटफॉर्म को भी ऐड किया गया है। JioFiber यूजर्स को अब Amazon Prime के अलावा ZEE5, Sony LIV, VOOT, Disney+ Hotstar, Jio Cinema, Alt Balaji और Sun NXT का भी एक्सेस मिल गया है। 

Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...

Flipkart Big Billion Days sale 16 अक्टूबर से Samsung, Oppo, Realme सहित किस फोन पर मिल रही कितनी छूट

  Flipkart Big Billion Days Sale के तहत सेल की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी. इसमें SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी रूपये की छूट मिलेगी. Flipkart Plus इस्तेमाल करने वाले सदस्यों के लिए 15 अक्टूबर से ही एक्सेस मिल जाएगा. आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज की सेल 21 अक्टूबर को खत्म होगी. बिग बिलियन डेज सेल में खरीददारों को कपड़ों, स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पर ऑफ़र और डिस्काउंट मिलेगा. फ्लिपकार्ट के साथ ही अमेजोन पर भी इसी दिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल होगी. इसके प्राइम सदस्यों को एक दिन पहले ही सेल एक्सेस करने का मौका मिलेगा. यानी 17 से सेल शुरू होगी लेकिन प्राइम मेम्बर एक दिन पहले एक्सेस कर पाएंगे. आपको बताते हैं कि इस सेल में टॉप डील्स कौन सी है. >> 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Poco M2 की कीमत 10499 रूपये होगी. >> Poco M2 और Poco M2 Pro स्मार्टफोन 4000 रुपये की छूट के साथ मिलेंगे। इन दोनों फोन्स को क्रमशः 10,499 रुपये और 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. >> Realme C11 6499 रूपये में आएगा. >> Realme Narzo 20 Pro और Realme N...