Skip to main content

Lenovo जुलाई में ला रही है अपना पहला गेमिंग फोन, ये होंगी खूबियां



Lenovo Legion गेमिंग स्मार्टफोन अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल इसके नाम को लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अभी के लिए इसे लेनोवो लीजन ही कहा जा रहा है। फोन को लेकर हाल फिलहाल में कई टीज़र्स और लीक्स देखने को मिल चुके हैं और अब कंपनी ने एक वीबो पोस्ट के जरिए साझा किया है कि लेनोवो का पहला गेमिंग फोन जुलाई में लॉन्च किया जाएगा। पोस्ट Lenovo Legion गेमिंग फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई नई जानकारी नहीं देता है। अब तक, कंपनी द्वारा जारी किए टीज़र्स के जरिए हमें कुछ ही स्मार्टफोन की जानकारी मिली है, लेकिन हम इसके लीक्स की बदौलत भी इसके बारे कुछ जानकारियां रखते हैं।
 

Lenovo Legion gaming phone launch date

वीबो पर लेनोवो के लीजन गेमिंग फोन अकाउंट पर एक लाल रंग में लीजन लोगो को दिखाने वाली तस्वीर है। यह कहता है कि जुलाई में फोन को पेश किया जाएगा, लेकिन सटीक तारीख साझा नहीं करता है। उम्मीद है कि कंपनी आने वाले हफ्तों में लॉन्च के बारे में अधिक जानकारी देगी, यह देखते हुए कि कंपनी ने अपने गेमिंग स्मार्टफोन के लिए वीबो पर यह समर्पित अकाउंट भी बनाया हुआ है।
 

Lenovo Legion gaming phone specifications (teased)

कंपनी द्वारा जारी किए गए पिछले टीज़र के अनुसार, फोन में Snapdragon 865 चिपसेट होगा। स्मार्टफोन जबरदस्त 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा और कंपनी का कहना है कि Lenovo Legion गेमिंग फोन एक बेहतरीन कूलिंग टेक्नोलॉजी के साथ आएगा।
 

Lenovo Legion gaming phone specifications (expected)

मई की शुरुआत में आई एक रिपोर्ट में लेनोवो लीजन गेमिंग फोन के स्क्रीनशॉट को साझा किया गया था, जो उसमें काफी अनोखे डिज़ाइन के साथ दिखाई दिया। प्रतीत होता है कि इसमें दो यूएसबी टाइप-सी पोर्ट हैं, रियर कैमरे बैक पैनल के लगभग सेंटर में सेट हैं और कोनों में एक एंगल्ड डिज़ाइन है। रिपोर्ट में कहा गया है कि फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट और 270Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। यह LPDDR5 रैम और यूएफएस 3.0 इनबिल्ट स्टोरेज से लैस आएगा। लीक्स यह भी दावा करती हैं कि Lenovo Legion गेमिंग फोन में 20-मेगापिक्सल सेंसर के साथ सिंगल फ्रंट फेसिंग कैमरा होगा, जबकि पीछे की तरफ 64-मेगापिक्सल सेंसर और 16-मेगापिक्सल सेंसर हो सकता है। लेनोवो लीजन गेमिंग फोन में 5,000mAh बैटरी दी जा सकती है।

Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...