Skip to main content

Microsoft बंद करेगी दुनियाभर में अपने सभी रिटेल स्टोर्स, जानें वजह



टेक्नोलॉजी की दुनिया में दिग्गज कंपनी Microsoft ने एक बड़ी घोषणा करते हुए सभी को चौंका दिया है। कंपनी ने घोषणा की है कि वह जल्द ही दुनियाभर में अपने सभी रिटेल स्टोर्स को बंद करने जा रही है। इन्हें बंद करने के बाद कंपनी की रिटेल टीम मेंबर्स कस्टमर्स सर्विस, सेल्स, ट्रेनिंग और सपोर्ट जैसी सर्विसेज से जुड़े रहेंगे। हालांकि कंपनी ने यह जानकारी शेयर नहीं की है कि ये रिटेल स्टोर्स कब से बंद होंगे। आइए जानते हैं Microsoft ने आखिर रिटेल स्टोर्स को बंद करने का फैसला क्यों लिया?

Microsoft ने अपने न्यूजरूम पर सभी रिटेल स्टोर्स को बंद करने की घोषणा के साथ ही जानकारी दी है कि अब डिजिटल स्टोर्स पर फोकस करेगी। कंपनी का कहना है कि वह केवल उन चार स्टोर्स को खुला रखेगी जिनमें अब प्रोडक्ट्स की सेल नहीं होती और इनका उपयोग केवल एक्सपीरियंस सेंटर के तौर पर ही होता है। साथ ही कंपनी का कहना है कि वह Microsoft.com पर अपने डिजिटल स्टोरफ्रंट में निवेश करना जारी रखेगी। साथ ही Xbox और Windows में जारी रहेंगे। कंपनी एक्टिव यूजर्स की संख्या 190 बाजारों में हर महीने 1.2 बिलियन से अधिक से अधिक है। कंपनी लंदन, एनवाईसी, सिडनी और रेडमंड कैंपस जैसे स्थानों पर Microsoft Experience Centers को संचालित करेगा। 

कंपनी का कहना है कि रिटेल स्टोर्स पर मिलने वाली सभी सुविधाएं यूजर्स को अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध होंगी। कंपनी ने न्यूजलेटर में यह भी कहा रिटेल स्टोर्स की तुलना में हमारी ऑनलाइन बिक्री में लगातार इजाफा हो रहा है और हमारी टीम वर्चुअल तौर पर कस्टमर्स को बेहतर सर्विसेज प्रदान कर रही है। 

Microsoft ने अपने रिटेल स्टोर्स को बंद करने की घोषणा के साथ ही यह भी कहा कि 'हमने एक ऐसी टीम का निर्माण किया है जिसमें मल्टीटैलेंटेड लोग है और दुनिया के किसी भी कोने से काम करने में सक्षम है। हमारी टीम में ऐसे लोग हैं जो कि 120 से अधिक भाषाओं को जानते हैं और यह टीम पहले कहीं अधिक मजबूत है।'


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Thomson ने तीन नई वॉशिंग मशीन भारत में की लॉन्च, बजट रेंज में है कीमत

इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Thomson ने भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए 6.5 किलोग्राम, 7.5 किलोग्राम और 10.5 किलोग्राम क्षमता वाली तीन नई वॉशिंग मशीन लॉन्च की हैं। इनमें पहली दो टॉप-लोड मॉडल है, जबकि तीसरी फ्रंट-लोड मॉडल है। खास बात यह है कि तीनों वॉशिंग मशीन को भारतीय यूजर्स के हिसाब से तैयार किया गया है और इन्हें 5-स्टार की रेटिंग मिली है। तो आइए जानते हैं Thomson की नई वॉशिंग मशीन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से... Thomson की नई वॉशिंग मशीन की कीमत कंपनी ने नई वॉशिंग मशीन के 6.5 किलोग्राम वाले मॉडल की कीमत 11,499 रुपए और 7.5 किलोग्राम वाले मॉडल की कीमत 12,999 रुपए रखी है। वहीं, इसके 10.5 किलोग्राम वाले मॉडल की कीमत 22,999 रुपए है। ग्राहकों को तीनों वॉशिंग मशीन पर 2 साल की वारंटी के साथ इनकी मोटर पर 5 साल की वारंटी मिलेगी। वहीं, तीनों वॉशिंग मशीन की बिक्री 1 सितंबर से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। Thomson की टॉप-लोड वाली वॉशिंग मशीन के फीचर्स Thomson की 6.5 किलोग्राम और 7.5 किलोग्राम क्षमता वाली वॉशिंग मशीन में सिक्स एक्शन Pulsator वॉश फीचर दिया गया है, जिस...

Google Pixel 4a का डिज़ाइन हुआ लीक, कंपनी के स्टोर पर दिखाई दिया रेंडर

Google Pixel 4a का रेंडर गूगल कनाडा स्टोर पर कुछ समय के लिए लिस्ट किया गया था, जिसमें आगामी स्मार्टफोन के डिज़ाइन की जानकारी का खुलासा हुआ है। गूगल पिक्सल 4ए स्मार्टफोन मई में I/O डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में लॉन्च होना था, लेकिन COVID-19 महामारी के चलते यह लॉन्च इवेंट रद्द कर दिया गया। तब से पिक्सल 4ए कई लीक्स में सामने आ चुका है, लेकिन गूगल ने फिलहाल इसके आधिकारिक लॉन्च के बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। हालांकि, ऑनलाइन स्टोर के जरिए सामने आए इस लेटेस्ट रेंडर से मालूम चलता है कि गूगल ने अभी Pixel 4A सीरीज़ की आस छोड़ी नहीं है, भविष्य में शायद इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। Google Canada Store  वेबसाइट पर  Pixel 4a  का रेंडर गलती से Nest Wi-Fi carousel बैनर के साथ लिस्ट कर दिया गया था। हालांकि, यह लिस्टिंग बेहद ही कम समय के लिए लाइव हुई थी, लेकिन  Verge  की नज़र इस लिस्टिंग पर पड़ ही गई। लिस्ट हुए रेंडर की बात करें, तो पिक्सल 4ए स्मार्टफोन में होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन फ्रंट पैनल पर दिया गया था, कैमरा कटआउट स्क्रीन के ऊपरी बायीं ओर स्थित था। वहीं, पिक्...