Skip to main content

मेड इन इंडिया नहीं पाकिस्तानी है Mitron ऐप, बस 2600 रुपये में खरीदा गया सोर्स कोड



तेज़ी से पॉपुलर हो रही वीडियो शेयरिंग ऐप मित्रों (Mitron) को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है. न्यूज़ 18 की रिपोर्ट के मुताबिक टिकटॉक को टक्कर देने वाली ये मित्रों ऐप ‘मेड इन इंडिया’ नहीं है और न ही इसे किसी IIT के स्टूडेंट ने बनाया है. न्यूज़ 18 ने पाया कि मित्रों ऐप का पूरा सोर्स कोड, जिसमें सारे फीचर्स और यूज़र इंटरफेस मौजूद है, उसे पाकिस्तारी सॉफ्टवेयर कंपनी Qboxus से खरीदा गया है. Qboxus के फाउंडर और चीफ एक्जिक्यूटिव इरफान शेख के मुताबिक, उनकी कंपनी ने ऐप का सोर्स कोड मित्रों के प्रमोटर को $34 यानी कि लगभर 2,600 रुपये में बेचा है.

न्यूज़18 से बातचीत में शेख ने बताया, ‘हम उम्मीद करते हैं कि हमारे ग्राहक हमारे कोड का इस्तेमाल करके खुद का कुछ प्रोडक्ट बनाएं, लेकिन मित्रों के डेवलपर ने हूबहू हमारा प्रोडक्ट ले लिया. उन्होंने सिर्फ उसका लोगो (Logo) बदलकर अपने स्टोर पर अपलोड कर दिया.

शेख ने साथ ही कहा कि डेवलपर ने जो किया है उससे कोई समस्या नहीं है, क्योंकि उसने स्क्रिप्ट के लिए पैसे दिए थे, जिसका उसने इस्तेमाल किया. लेकिन दिक्कत ये है कि लोग इसे भारतीय ऐप बता रहे हैं, जो कि सच नहीं है, और खासतौर पर तब जब उन्होंने इसमें कोई बदलाव नहीं किया है. शेख ने आगे कंफर्म किया कि कंपनी ने ऐप को मित्रों को codecanyon पर $34 में बेचा है, जो कि करीब 2,600 रुपये है.

इसके अलावा जब उनसे डेटा होस्टिंग के बारे में पूछा गया तो शेख ने बताया कि Qboxus यूज़र के डेटा को उनके खुद के सर्वर पर होस्ट करने का ऑप्शन देता है, लेकिन मित्रों ने इस ऑप्शन को नहीं चुना और उसे अपने सर्वर पर होस्ट को सेलेक्ट किया. हालांकि अभी तक मित्रों के यूज़र डेटा के ट्रीटमेंट को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है.

न्यूज़ 18 के सवालों के ईमेल के जवाब में ई-कॉमर्स शॉपकिलर (मित्रों ऐप का प्रमोटर) ने कहा, 'हम अपना काम चुपके से करना चाहते हैं, और नहीं चाहते कि लोग हमें हमारे नाम से जानें. मुझे (आर्टिकल) थोड़ा निराशाजनक लगा. हम आपसे चाहते हैं कि आप इस तथ्य की सराहना करें कि हम ऐप पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं, और ऐप को बनाने का मकसद सिर्फ लोगों को 'मेक इन इंडिया' का ऑप्शन देना था.
इससे पहले रिपोर्ट आई थी कि लॉन्च होने के एक महीने के अंदर मित्रों ऐप को गूगल प्ले स्टोर से 5 मिलियन (50 लाख) से ज्यादा डाउनलोड किया जा चुका है. साथ ही ये भी सामने आया था कि इसे IIT Roo
rkee के स्टूडेंट ने बनाया है.


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...