Skip to main content

MIUI 12 पायलेट टेस्टिंग प्रोग्राम भारत में शुरू, रजिस्ट्रेशन 17 जून तक चालू



MIUI 12 पायलट टेस्टिंग प्रोग्राम को भारत में Redmi Note 8 Pro, Redmi Note 7 Pro, Redmi Note 7 और Redmi Note 7S यूज़र्स के लिए शुरू कर दिया गया है। इसके लिए 17 जून तक रजिस्टर कर सकते हैं। इस प्रोग्राम में भाग लेने वालों को MIUI 12 ग्लोबल रोम तक पहुंच मिलेगी जो अभी तक सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है। याद दिला दें कि Xiaomi ने अपने ग्लोबल यूज़र्स के लिए MIUI 12 अपडेट पहले से ही शुरू किया कर दिया है। कंपनी ने घोषणा की है कि यह इस महीने पहले Mi 9, Mi 9T, Mi 9T Pro, Redmi K20 और Redmi K20 Pro पर आएगा।

MIUI इंडिया ट्विटर अकाउंट ने शुक्रवार को ट्वीट कर देश में MIUI 12 पायलट टेस्टिंग प्रोग्राम की शुरुआत की घोषणा की। रेडमी नोट 8 प्रोरेडमी नोट 7 प्रोरेडमी नोट 7 और रेडमी नोट 7एस के यूज़र्स इस प्रोग्राम में भाग ले सकते हैं और इसके आधिकारिक रिलीज़ से पहले नए MIUI वर्ज़न को टेस्ट कर सकते हैं।

Mi कम्युनिटी प्लेटफॉर्म पर एक फोरम पोस्ट में बताए गए नियमों के अनुसार, MIUI 12 टेस्टिंग में भाग लेने वाले यूज़र्स को भारतीय मी कम्युनिटी के एक सक्रिय फोरम सदस्य होने की आवश्यकता है। उन्हें टेस्टिंग के सबसे पहले आधिकारिक तौर पर उपलब्ध लेटेस्ट ग्लोबल स्टेबल रोम में अपने फोन को अपडेट करना होगा। इसके अलावा पायलट टेस्टर्स को 16 जून तक टेलीग्राम ग्रुप में शामिल होने और अपनी जानकारी देकर Google फॉर्म को भरने की आवश्यकता होगी।

MIUI 12 शुरू में Mi 9Mi 9TMi 9T ProRedmi K20 और Redmi K20 Pro तक पहुंचेगा। हालांकि, कंपनी Redmi Note 8 Pro, Redmi Note 7 Pro, Redmi Note 7 और Redmi Note 7S मॉडल में नया अपडेट लाने में कुछ समय लेगी।

Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...