Skip to main content

Motorola Edge Lite स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च



Motorola को लेकर खबर है कि कंपनी इन दिनों अपने एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जो कि पिछले महीने लॉन्च हुए Motorola Edge सीरीज़ का कमज़ोर वेरिएंट होगा। इस स्मार्टफोन का नाम होगा 'Motorola Edge Lite'। नई रिपोर्ट में सामने आया है कि मोटोरोला एज लाइट या तो स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर के साथ आएगा या फिर स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर के साथ। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस कथित फोन का मॉडल नंबर XT2075 है और यह जल्द ही लॉन्च होने वाला है। इसके अलावा मॉडल नंबर XT2075-3 वाला फोन US FCC वेबसाइट के साथ-साथ यूरोपियन रिटेल वेबसाइट पर भी लिस्ट हुआ है।

Pricebaba ने टिप्सटर इशान अग्रवाल के साथ मिलकर एक रिपोर्ट जारी की है, जिसके अनुसार Motorola इन दिनों अपने Motorola Edge फ्लैगशिप सीरीज़ के कमज़ोर वर्ज़न पर काम कर रही है, जिसका नाम 'Motorola Edge Lite' होगा। सूत्रों का हवाला देते हुए पब्लिकेशन ने बताया है कि यह फोन जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। यह कब-तक लॉन्च किया जाएगा, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। यह भी नहीं बताया गया है कि यह फोन भारत में लॉन्च किया जा रहा है या फिर भारत से पहले इसे ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। कहा जा रहा है कि मोटोरोला एज लाइट स्मार्टफोन या तो स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर के साथ आएगा, या फिर स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर से लैस होगा। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फोन का मॉडल नंबर XT2075 है।

Mukul Sharma के अनुसार, एक फोन मॉडल नंबर XT2075-3 के साथ FCC सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुआ है। लिस्टिंग में यह फोन 5जी सपोर्ट, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ लिस्ट है। इससे इशारा मिलता है कि एज+ की तरह मोटोरोला एज लाइट भी 5जी सपोर्ट के साथ आएगा।

फिलहाल, मोटोरोला ने मोटोरोला एज लाइट के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन यह खबर सही साबित होती है तो यकीनन यह फोन फ्लैगशिप एज+ और मोटोरोला एज से कीमत में सस्ता ही होगा।

गौरतलब है कि मोटोरोला एज+ स्मार्टफोन भारत में पिछले महीने लॉन्च किया गया था, जिसके एक मात्र 12 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 74,999 रुपये थी। यह फोन फ्लिपकार्ट और अन्य ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर खरीद के लिए उपलब्ध है, कलर ऑप्शन की बात करें तो यह फोन आपको स्मोकी संगरिया और थंडर ग्रे मिलेगा। मोटोरोला एज+ स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और कर्व्ड डिस्प्ले के साथ एचडीआर10+ सपोर्ट और 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आया है।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...