Skip to main content

My Talking Tom Friends गेम एंड्राइड और आईओएस पर हुआ उपलब्ध



बच्चों का फेवरेट और लोक​प्रिय गेम My Talking Tom का नया वर्जन लॉन्च किया गया है। My Talking Tom Friends नाम से लॉन्च किए गए इस गेम को यूजर्स एंड्राइड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर खेल सकते हैं। यह एक वर्चुअल पेट गेम है और इसे Outfit 7 Limited डेवलर द्वारा तैयार किया गया है। इसके साथ ही अब Outfit 7 Limited डेवलपर के पोर्टफोलियो में कुल 23 गेम्स शामिल हो गए हैं। इनमें My Talking Tom, My Talking Angela, My Talking Hank और My Talking Tom शामिल हैं। वहीं अब इसमें My Talking Tom Friends भी शामिल हो गया है और खास बात है कि इस गेम आपको 6 किरदार एक साथ मिलेंगे।

My Talking Tom Friends को गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से मुफ्त डाउनलोड किया जा सकता है। जबकि अभी तक ये गेम केवल प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध कराया गया था। इस दौरान 13 मिलियन यूजर्स ने इसे प्री-रजिस्टर किया था। बता दें कि कंपनी के अन्य गेम्स की तरह ही यह गेम भी बेहद ही रोचक है और इसे खेलने में बच्चों को ही नहीं बल्कि बड़ों को भी मजा आएगा। इस गेम में Tom, Angela, Hank, Ben, Ginger  और Becca ये 6 किरदार शामिल हैं। इनके साथ मिलकर आप इसमें भरपूर एक्शन का मजा ले सकेंगे।

My Talking Tom Friends में सभी 6 किरदार एक खुले हुए और स्क्रॉल करने वाले घर के चारों ओर घूमते रहेंगे और प्लेयर को उनके साथ जुड़ना है। इस गेम सभी किरदारों को एक साथ मिलकर कई सारी एक्टिविटिज करनी होगी। जिसमें खाना पकाना, पेंटिंग, गार्डनिंग आदि शामिल हैं। 

इस गेम को खेलते वक्त आप घर को अपने हिसाब से स्क्रॉल कर सकते हैं। इतना ही नहीं आपको इसमें शॉपिंग करने का भी मौका मिलेगी, यानि गेम के किरदार शॉपिंग के दौरान खाने-पीने की चीजों के साथ ही कुछ पैसे भी मिलेंगे। इस गेम का साइज 85MB है और अभी तक गूगल प्ले स्टोर पर इस गेम को 50 लाख से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है। 


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...