Skip to main content

OnePlus भारत में लॉन्च करने वाली है दो नए स्मार्ट टीवी, 2 जुलाई को उठेगा पर्दा



OnePlus भारत में अपने स्मार्ट टीवी लाइनअप को आगे बढ़ाते हुए 2 जुलाई को दो नई स्मार्ट टीवी सीरीज़ लॉन्च करने जा रही है। नए मॉडल देश में बड़ी संख्या में लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने वाले हैं, क्योंकि ये एंट्री-लेवल स्मार्ट टीवी सेगमेंट में होने के साथ-साथ मिड-रेंज के अंदर होंगे। यह OnePlus TV Q1 और OnePlus TV Q1 Pro से अलग होंगे, जो कि पिछले साल भारत में लॉन्च हुए थे। दोनों ही टीवी देश में वनप्लस टीवी के शुरुआती दो वेरिएंट के तौर पर लॉन्च हुए थे, जिनकी कीमत 69,900 रुपये से शुरू होती है।

OnePlus के यह दो नए स्मार्ट टीवी Vu और Xiaomi जैसे स्मार्ट टीवी ब्रांड को टक्कर देंगे, जो मिड-रेंज और एंट्री लेवलमार्केट सेगमेंट में विभिन्न मॉडल्स ऑफर करते हैं। इसके अलावा, Realme ने भी पिछले महीने से भारत में अपने स्मार्ट टीवी सेगमेंट की शुरुआत कर दी है। वनप्लस के संस्थापक और सीईओ Pete Lau ने सोमवार को अपने ट्वीट के माध्यम से इन नए स्मार्ट टीवी लॉन्च की जानकारी दी। इसके तुरंत बाद ही कंपनी ने प्रेस रिलीज़ ज़ारी करके इस बारे में विस्तार से जानकारी दी।

प्रेस रिलीज़ के मुताबिक, इन दो नए वनप्लस टीवी सीरीज़ का उद्देश्य अलग-अलग स्क्रीन साइज़ में मिड-रेंज के साथ-साथ एंट्री-लेवल सेगमेंट में प्रीमियम एक्सपीरियंस प्रदान करना है। इशारा मिला है कि वनप्लस के नए स्मार्ट टीवी की शुरुआत 15,000 रुपये के आसपास हो सकती है।

पिछले साल सितंबर में वनप्लस टीवी लॉन्च करते हुए Lau ने बताया था कि कंपनी मौजूदा 55 इंच के स्क्रीन साइज़ से छोटे साइज़ के टीवी लॉन्च नहीं करेगी। उन्होंने कहा था कि भारतीय घरों में छोटे स्क्रीन साइज़ के टीवी काफी समान्य है, लेकिन वह भारत में एक अलग सेगमेंट की जरूरत को पूरा करना चाहते हैं। लेकिन अब लगता है कि कंपनी ने नए मॉडल के साथ जनता तक अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए अपनी योजना को बदल दिया है।

वनप्लस ने अपने नए स्मार्ट टीवी के किसी स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी है। लेकिन कंपनी ने अपनी प्रेस रिलीज़ में यह जरूर बताया है कि नए मॉडल में "philosophy of burdenless design" और बेस्ट डिस्प्ले दिया जाएगा।

स्मार्ट टीवी कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते ऑनलाइन ही लॉन्च किया जाएगा, यह लॉन्च इवेंट 2 जुलाई को शाम 7 बजे शुरू होगा।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...