Skip to main content

OnePlus Z जल्द आएगा भारत: कीमत, स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन



OnePlus Z को कथित तौर पर 10 जुलाई को लॉन्च किय जाना है। इस नए मॉडल के साथ OnePlus जाहिरा तौर पर मिड-रेंज सेगमेंट में वापस अपनी पकड़ बनाना चाहता है। इसके लिए कंपनी वनप्लस ज़ेड को प्रभावशाली स्पेसिफिकेशन्स और आक्रामक कीमत के साथ लॉन्च करने की योजना बन रही है। वनप्लस ने अपनी शुरुआत बतौर फ्लैगशिप किलर कंपनी के रूप में की थी, लेकिन OnePlus 8 सीरीज़ तक आते-आते कंपनी के स्मार्टफोन की कीमत आसमान छू रही हैं। ऐसे में कंपनी अपनी पुरानी छवी को भारत में फिर से पहले जैसी बनाने की कोशिश कर रही है। अफवाहों में बने हुए मिड-रेंज वनप्लस ज़ेड के साथ, कंपनी Xiaomi, Oppo और Vivo जैसे ब्रांडों के लिए निश्चित तौर पर कड़ी प्रतियोगिता पेश करेगी। सीईओ पीट लाउ ने भी पुष्टि की है कि OnePlus जल्द ही भारत में एक किफायती वेरिएंट लॉन्च करने की योजना बना रही है। हालांकि इस डिवाइस के नाम के बारे में कंपनी की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन अफवाहें है कि फोन को OnePlus Z या OnePlus 8 Lite कहा जाएगा।

वनप्लस ज़ेड पिछले कई दिनों लीक में बना हुआ है और यहां हम आगामी वनप्लस स्मार्टफोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन को लेकर मिले इन्हीं लीक्स को इक्ट्ठा कर आपको सारी जानकारी दे रहे हैं।
 

OnePlus Z price in India, launch date (expected)

एक हालिया सर्वे में बताया गया है कि OnePlus Z या OnePlus 8 Lite फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की भारत में कीमत 24,990 रुपये होगी। OnePlus Z का एक और वेरिएंट हो सकता है जो 8 जीबी रैम से लैस हो सकता है, लेकिन इस वेरिएंट की कीमत फिलहाल अनजान है।

एक अलग रिपोर्ट में कहा गया है कि वनप्लस ज़ेड को भारत में 10 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी कीमत और उपलब्धता के बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। बता दें कि कंपनी 2 जुलाई को एक इवेंट आयोजित करने वाली है जिसमें 2 नए स्मार्ट टीवी से पर्दा उठाया जाएगा और इस लीक के अनुसार कंपनी टीवी के लॉन्च के एक हफ्ते बाद अपने आगामी स्मार्टफोन से पर्दा उठाएगी। इवेंट को लाइव स्ट्रीम किया जाएगा, जिसे लोग घर बैठ कर देख सकेंगे।
 

OnePlus Z design (expected)

जबकि वनप्लस ज़ेड उर्फ ​​वनप्लस 8 लाइट के अभी तक किसी प्रकार के रेंडर लीक देखने को नहीं मिले हैं, लेकिन अप्रैल में एक लाइव इमेज को ऑनलाइन देखा गया था। डिवाइस में फोन में फ्लैट डिस्प्ले देखने को मिली थी। लाइव तस्वीर से यह भी पता चलता है कि फोन एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस आएगा, जिससे यह अंदाज़ा मिलता है कि फोन ओलेड पैनल से लैस आएगा। इसके अलावा फोन में होल-पंच कटआउंट होगा, जो डिस्प्ले के टॉप सेंटर में सेट होगा। वनप्लस ने पिछली बार OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro फोन के साथ होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन का इस्तेमाल किया था। लीक हुई तस्वीर में वॉल्यूम रॉकर को बायीं ओर देखा गया है, जबकि पावर बटन फोन के दायीं ओर सेट किया गया है। OnePlus Z का रियर पैनल अभी तक लीक नहीं हुआ है, लेकिन इसके पीछे एक ट्रिपल कैमरा सेटअप होने का अनुमान लगाया गया है।
 

OnePlus Z specifications (expected)

सर्वे लीक के मुताबिक, OnePlus Z में 6.55 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले और 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया जाएगा। इसमें स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर होगा, 5जी सपोर्ट के साथ। यह फोन 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। फोन में पिछले हिस्से पर तीन रियर कैमरे दिए जाएंगे। प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का होगा। इसके साथ 16 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर दिया जाएगा। फोन में होल-पंच में 16 मेगापिक्सल के कैमरे को जगह मिलेगी। फोन में 4,300 एमएएच की बैटरी होगी जो 30 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro की तरह वनप्लस ज़ेड में भी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा।

Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...