Skip to main content

Oppo Find X2 Pro और Oppo Find X2 के लिए Android 11 बीटा 1 अपडेट उपलब्ध, ऐसे करें इंस्टॉल



Oppo Find X2 Pro और Oppo Find X2 लेटेस्ट दो स्मार्टफोन हैं, जिनके लिए एंड्रॉयड 11 बीटा 1 अपडेट ज़ारी किया गया है। दोनों स्मार्टफोन भारत में हाल ही में लॉन्च किए गए हैं और कंपनी के वादे अनुसार अब इन दोनों ही स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड 11 बीटा 1 अपडेट को उपलब्ध करा दिया गया है। हालांकि, यह बीटा अपडेट खासतौर पर डेवलपर्स और एडवांस यूज़र्स के लिए बनाया गया है, जो यूज़र्स अपने ओप्पो फाइंड एक्स2 और ओप्पो फाइंड एक्स2 प्रो स्मार्टफोन का इस्तेमाल दैनिक रूप से करते हैं, उन्हें यह अपडेट डाउनलोड न करने की सलाह दी गई है।

Oppo ने Oppo Find X2 Pro और Oppo Find X2 स्मार्टफोन के लिए Android 11 डाउनलोड लिंक की उपलब्धता का ऐलान ColorOS फोरम पर किया। ओप्पो ने बताया कि एंड्रॉयड 11 बीटा 1 अपडेट केवल मॉडल नंबर CPH2023 और CPH2025 पर ही काम करेगा। दूसरे मॉडल पर यह अपडेट सपोर्ट नहीं करेगा। वहीं, अपडेट को डाउनलोड करने के इच्छुक डेवलपर्स को फ्लैश प्रोसेसर से पहले अपडेट की जानकारी जांच की सलाह दी गई है।

ओप्पो ने साफ किया है कि लेटेस्ट एंड्रॉयड 11 प्रीव्यू वर्ज़न एंड्रॉयड 11 बीटा 1 पर आधारित है, लेकिन इसका यूआई डिज़ाइन स्टाइल ColorOS 7.2 से लिया गया है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि अपडेट के फ्लैशिंग प्रक्रिया में आपका सभी पुराना डेटा डिलीट हो सकता है, तो इस वजह से ही फ्लैशिंग प्रक्रिया शुरू करने से पहले डेटा का बैकअप लेने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही आप यह भी सुनिश्चित कर लें कि आप इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया से अच्छी तरह वाकिफ हों, वरना आप अपने ओप्पो फाइंड एक्स2 सीरीज़ के फोन को मुश्किल में डाल सकते हैं।

फोरम पर जाकर आप डाउनलोड लिंक पा सकते हैं।

इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया शुरू करने से पहले ओप्पो ने इस बीटा अपडेट की जानी-पहचानी समस्याओं की जानकारी दी है, जिसका सामना आप इस अपडेट में कर सकते हैं। जैसे- वीडियो कॉलिंग की कुछ समस्याएं, कुछ मामलों में पाया गया है कि वीडियो कॉलिंग में तस्वीर डिस्प्ले नहीं होती है। साथ ही कभी-कभी फोन चार-पोल वाले ईयरफोन जैक को भी डिटेक्ट नहीं कर पाता, तो ऐसे में आपको स्पीकर का सहारा लेना पड़ेगा। इसके अलावा इस अपडेट में सीडीपी चार्जर के साथ चार्जिंग समस्या भी सामने आ सकती है, और कुछ गूगल ऐप्स भी समान्य रूप से काम नहीं कर पाते हैं।

यहां आपको यह बताना भी जरूरी है कि एंड्रॉयड 11 बीटा अपडेट खासतौर पर डेवलपर्स के लिए पेश किया गया है।
 

How to flash Android 11 beta 1 on Oppo Find X2 and Oppo Find X2 Pro:

1. सबसे पहले फर्मवेयर पैकेज को डाउनलोड करें और फिर अपने फोन स्टोरेज के रूट डायरेक्टरी में इसे कॉपी करें।

2. Oppo Find X2/ Pro को पावर ऑफ करें और फिर Recovery mode में जाने के लिए पावर बटन और नीचे वाले वॉल्यूम बटन को प्रेस करके होल्ड करें।

3. Recovery mode में स्क्रीन पर दिखे ऑप्शन के अनुसार ऑपरेट करें, स्टोरेज से इंस्टॉल को सेलेक्ट करें, अपग्रेड फर्मवेयर पैकेज को ढूंढे और फिर इंस्टॉल पर टैप करें।

4. अपग्रेड प्रक्रिया के दौरान फोन में कोई अन्य ऑपरेशन न करें। अपग्रेड प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको एक मैसेज दिखेगा जिसमें लिखा दिखेगा कि आपकी इंस्टॉलेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है। अब फोन को रीस्टार्ट करें। रीस्टार्ट करने के बाद अब आपका ओप्पो फोन एंड्रॉयड 11 प्रीव्यू वर्ज़न पर काम करने लगेगा।

हालांकि, जिन लोगों को एंड्रॉयड 11 बीटा 1 अपडेट सहज नहीं लगता, वह फोरम पर जाकर इसको रोलबैक भी कर सकते हैं। फोरम पर डाउनलोड और रोलबैक दोनों के लिकं उपलब्ध हैं।   
 

How to roll back to ColorOS 7 for Oppo Find X2 and Oppo Find X2 Pro:

1. सबसे पहले फर्मवेयर पैकेज को डाउनलोड करें और फिर अपने फोन की स्टोरेज में इसे कॉपी करें।

2. इस पैकेज को File Manager में ढूंढकर ओपन करें। आपको डेटा लॉस का अलर्ट दिखेगा। इसके बाद Next पर क्लिक करें फिर आपको बैकअप डेटा प्रोम्पट दिखेगा। एक बार फिर Next पर क्लिक करें, अब फाइनली आपको Rollback का ऑप्शन दिखेगा, जिसके आपको कंफर्म करना है। रोलबैक के बाद आपको अपना फोन रीस्टार्ट करना होगा।

3. अगर इसके बाद भी आपको किसी मुसीबत का सामना करना पड़ता है, तो आप अपने नजदीकि सर्विस सेंटर भी जा सकते हैं।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...

Flipkart Big Billion Days sale 16 अक्टूबर से Samsung, Oppo, Realme सहित किस फोन पर मिल रही कितनी छूट

  Flipkart Big Billion Days Sale के तहत सेल की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी. इसमें SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी रूपये की छूट मिलेगी. Flipkart Plus इस्तेमाल करने वाले सदस्यों के लिए 15 अक्टूबर से ही एक्सेस मिल जाएगा. आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज की सेल 21 अक्टूबर को खत्म होगी. बिग बिलियन डेज सेल में खरीददारों को कपड़ों, स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पर ऑफ़र और डिस्काउंट मिलेगा. फ्लिपकार्ट के साथ ही अमेजोन पर भी इसी दिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल होगी. इसके प्राइम सदस्यों को एक दिन पहले ही सेल एक्सेस करने का मौका मिलेगा. यानी 17 से सेल शुरू होगी लेकिन प्राइम मेम्बर एक दिन पहले एक्सेस कर पाएंगे. आपको बताते हैं कि इस सेल में टॉप डील्स कौन सी है. >> 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Poco M2 की कीमत 10499 रूपये होगी. >> Poco M2 और Poco M2 Pro स्मार्टफोन 4000 रुपये की छूट के साथ मिलेंगे। इन दोनों फोन्स को क्रमशः 10,499 रुपये और 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. >> Realme C11 6499 रूपये में आएगा. >> Realme Narzo 20 Pro और Realme N...