Skip to main content

Oppo Reno 4 सीरीज़ भारत में भी होगी लॉन्च, भारतीय वेरिएंट में होंगे स्पेशल फीचर्स



Oppo इंडिया ने घोषणा की है कि कंपनी भारत में अपनी लेटेस्ट Oppo Reno 4 सीरीज़ लॉन्च करेगी। कंपनी ने लॉन्च की समयरेखा साझा नहीं की है, लेकिन यह कहा गया कि ओप्पो रेनो 4-सीरीज़ के भारतीय वेरिएंट खासतौर पर भारतीय बाज़ार को ध्यान में रखते हुए विशेष फीचर्स के साथ आएंगे। बता दें, चीनी स्मार्टफोन कंपनी ने शुक्रवार को अपने घरेलू बाज़ार में Oppo Reno 4 और Oppo Reno 4 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। ओप्पो रेनो 4 सीरीज़ 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट, स्नैपड्रैगन 765 चिपसेट और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आती है। जहां एक ओर ओप्पो रेनो 4 के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में शामिल सेंसर की स्पेसिफिकेशन हल्की है, वहीं यह स्मार्टफोन प्रो वेरिएंट की तुलना में एक अतिरिक्त सेल्फी कैमरा से लैस आता है। इसी तरह दोनों ओप्पो रेनो स्मार्टफोन में कुछ छोटे अंतर और है।

Oppo ने इस बात पर विस्तार से नहीं बताया कि Oppo Reno 4 और Oppo Reno 4 Pro स्मार्टफोन के भारत मॉडल में कौन से विशेष फीचर्स शामिल होंगे। कंपनी ने यह जानकारी भी नहीं दी है कि भारत में इन दोनों में से एक मॉडल लाया जाएगा या दोनों।

ओप्पो ने एक बयान में कहा, (अनुवादित) "ओप्पो की" ग्लोबल "रणनीति को देखा जाए तो स्मार्टफोन का भारत वेरिएंट भारतीय यूज़र्स की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए कई स्थानीय फीचर्स के साथ आ सकता है।"
 

Oppo Reno 4 Pro, Oppo Reno 4 price

बता दें कि ओप्पो रेनो 4 प्रो के 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 3,799 चीनी युआन (लगभग 40,500 रुपये) और इसके 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत चीनी युआन 4,299 (लगभग 45,800 रुपये) है। ओप्पो रेनो 4 प्रो को गैलेक्टिक ब्लू, स्पार्कलिंग रेड, स्पेस ब्लैक और स्पेस व्हाइट रंग विकल्पों में लॉन्च किय गया है। एक ग्रीन ग्लिटर वेरिएंट भी है, जो केवल Oppo Reno 4 Pro के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज विकल्प में उपलब्ध होगा।

दूसरी ओर, ओप्पो रेनो 4 के 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 2,999 चीनी युआन (लगभग 32,000 रुपये) और 8 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 3,299 चीनी युआन (लगभग 35,200 रुपये) है। यह वेरिएंट तीन रंग विकल्पों में लिस्ट किया गया है - गेलेक्टिक ब्लू, स्पेस ब्लैक और स्पेस व्हाइट।
 

Oppo Reno 4 Pro, Oppo Reno 4 specifications

ओप्पो रेनो 4 प्रो और रेनो 4 में Android 10 पर आधारित ColorOS 7.2 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। रेनो 4 प्रो 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाले 6.5 इंच फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है। वहीं, रेनो 4 में स्टैंडर्ड 6.4 इंच का फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। दोनों फोन Snapdragon 765G चिपसेट पर काम करते हैं। दोनों ही स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप आता है, लेकिन इनकी स्पेसिफिकेशन में अंतर हैं। Oppo Reno 4 Pro में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा लेंस और 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा लेंस दिया गया है। वहीं, Oppo Reno 4 के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा लेंस और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोमिक सेंसर दिया गया है। दोनों ही फोन में लेज़र डिटेक्शन ऑटोफोकस लेंस शामिल है।

ओप्पो रेनो 4 प्रो के फ्रंट में 32-मेगापिक्सल का सिंगल सेल्फी कैमरा दिया है। वहीं, ओप्पो रेनो 4 के डुअल होल-पंच सेल्फी कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 32-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेंकेडरी सेंसर शामिल है। दोनो स्मार्टफोन 65 वाट सुपरवूक 2.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,000mAh बैटरी से लैस आते हैं। Oppo Reno 4 और Reno 4 Pro इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं और इनमें ब्लूटूथ, 5जी, वाई-फाई और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी विकल्प दिए गए हैं।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...